फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The announcement of blooming lotus in Manesar has created a stir in the corridors of power

Gurugram News: मानेसर में कमल खिलाने की घोषणा से सत्ता के गलियारों में हलचल

Fri, 22 Aug 2025 07:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Aug 2025 07:37 PM IST
विज्ञापन
The announcement of blooming lotus in Manesar has created a stir in the corridors of power
राव इंद्रजीत ने अपने दांव से राव नरबीर को दिया झटका, समर्थकों ने लगाए 'भावी मुख्यमंत्री' के नारे
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा की राजनीति में मानेसर नगर निगम को लेकर भाजपा में जबरदस्त खींचतान शुरू हो गई है। गुरुग्राम से सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत ने निर्दलीय मेयर डॉ. इंद्रजीत के कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी साल हुए मेयर चुनाव में डॉ. इंद्रजीत ने मानेसर से भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल यादव को हराया था। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर एक ओर मानेसर नगर निगम की मेयर को पार्टी में न आने देने की बात कह चुके हैं, दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत मेयर को पार्टी के बड़े पदाधिकारियों की ओर से आशीर्वाद दिला चुके हैं।
मेयर के कार्यालय के उद्घाटन में राव इंद्रजीत का आना इसलिए अहम है क्योंकि मेयर और प्रदेश की भाजपा सरकार में मंत्री राव नरबीर का छत्तीस का आंकड़ा है। मेयर चुनाव में डॉ. इंद्रजीत ने जिस सुंदर लाल यादव को हराया वह मंत्री राव नरबीर के करीबी थे।
विज्ञापन

हाल ही में समर्थक उम्मीदवार का मेयर पद गंवा चुके राव नरबीर ने एड़ी-चोटी का जोर लगाते हुए सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर अपने समर्थक पार्षदों को बना लिया था। हालांकि इसके लिए हुई वोटिंग का मेयर ने बायकॉट कर दिया था। राव इंद्रजीत ने कहा कि जल्द ही निर्दलीय मेयर को भी भाजपा में शामिल करवा दिया जाएगा। इसके लिए उच्च स्तर पर मेरी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों राव के बीच तनाव बढ़ सकता है। मेयर डॉ. इंद्रजीत के भाजपा में शामिल होने की संभावित खबर के बाद राव नरबीर लगातार विरोध में हैं। खास बात यह भी है कि राव इंद्रजीत अभी तक पर्दे के पीछे से मेयर का साथ दे रहे थे और अब खुलकर सामने आ गए हैं। ऐसे में अहीरवाल की सियासत में दोनों रावों के बीच तनाव बढ़ सकता है।


नारों में छिपे सियासी चालों के संकेत

राव इंद्रजीत के दफ्तर पहुंचने से पहले उनके लिए 'हमारा भावी मुख्यमंत्री कैसा हो, राव इंद्रजीत जैसा हो' के भी नारे लगे। राव इंद्रजीत के सहयोग से बनीं मेयर मेयर डॉ. इंद्रजीत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मानेसर नगर निगम का चुनाव जीतकर सबको चौंकाया था। उनके इस आयोजन के लिए केंद्रीय मंत्री को आमंत्रित करने का निर्णय राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जाता है कि राव इंद्रजीत के सहयोग से उन्होंने जीत हासिल की थी क्योंकि अहीरवाल के लोग राव इंद्रजीत की बात मानते हैं। उन्होंने चुनाव के दौरान खुद को राव इंद्रजीत का कार्यकर्ता बताया था।





भरी पंचायत में रोईं थीं मेयर
8 जुलाई को मानेसर की मेयर इंद्रजीत यादव का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह हयातपुर में भरी पंचायत में फूट-फूट कर रो रहीं थी। उन्होंने मंत्री राव नरबीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि एफआईआर में जानबूझकर उनके पति राकेश यादव का नाम लिखवा दिया जबकि वह मौके पर मौजूद भी नहीं थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य सरकार के दबाव में पुलिस उनके पति को परेशान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed