फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration will facilitate the journey while also serving the Kanwariyas.

Gurugram News: यात्रा को सुगम बनाने के साथ कांवड़ियों की सेवा भी करेगा प्रशासन

Sat, 08 Aug 2026 07:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
The administration will facilitate the journey while also serving the Kanwariyas.
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन कांवड़ यात्रा को सुगम बनाने के साथ कांवड़ियों की सेवा करने को भी तैयार है। इसी मकसद से दादरी तहसील की टीम ने सादोपुर गांव के पास कांवड़ शिविर लगाया है। जहां कांवड़ियों को खाने-पीने के साथ आराम करने की सुविधा मिलेगी। सावन माह में कांवड़ यात्रा चल रही है। शिवरात्रि से पहले कांवड़ लेकर लोग अपने क्षेत्र में पहुंचेंगे। दादरी तहसील के एसडीएम अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर में फल, जूस और पानी की व्यवस्था होगी। कांवड़ियों को खाने-पीने की सुविधा दी जाएगी। साथ ही वो वहां पर बैठकर आराम कर सकते हैं। इसके लिए कुर्सियां डाली गई हैं। एक टीम लगातार शिविर में रहेगी। वहीं अन्य कांवड़ मार्गों पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं एसडीएम सदर आशुतोष गुप्ता का कहना है कि तहसील की टीम लगातार भ्रमण कर रही है। अभी कांवड़ियों की संख्या कम है। अगले दो दिन काफी महत्वपूर्ण है। अगर शिविर लगाने की जरूरत हुई तो शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed