फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The administration is engaged in repairing the Braj Chaurasi Kos Parikrama route

Gurugram News: बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करवाने में जुटा प्रशासन

Sat, 09 May 2026 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
The administration is engaged in repairing the Braj Chaurasi Kos Parikrama route
होडल में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग कुढ़े को उठाते हुए कर्मचारी द्रश्य
प्रशासन व ब्रजवासी करेंगे श्रद्धालुओं का स्वागत, तैयारियां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

होडल। जिला प्रशासन ने बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग को दुरुस्त करने का कार्य तेज कर दिया है। यूपी व राजस्थान से होकर जिले के होडल उपमंडल के विभिन्न गांवों में ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं का प्रशासन व ब्रजवासियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। एसडीएम बैलिना लोहान ने कहा कि जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ के परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के बाद सभी विभागों के अधिकारी जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि यूपी व राजस्थान सहित हरियाणा में होकर गुजरने वाली ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को एसडीएम बैलिना लोहान ने जानकारी देते हुए बताया कि गत सप्ताह जिला उपायुक्त के परिक्रमा मार्ग के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़क, बिजली, पानी के अलावा परिक्रमा मार्ग में साफ-सफाई के आदेश जारी किए थे। एसडीएम लोहान ने बताया कि उपमंडल के गांव डाड़का, सौन्द, बंचारी सहित परिक्रमा मार्ग के अंतर्गत आने वाले गांवों में सरपंच ग्राम पंचायत को अपने स्तर सफाई व्यवस्था शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिकारी परिक्रमा मार्ग में बिजली के तारों को ठीक करने में जुटे हुए है। जिला परिषद व मार्केटिंग बोर्ड सहित लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी सड़क मार्गों को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं। एसडीएम ने बताया कि परिक्रमा मार्ग में किसी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बृजवासियों की तरफ से परिक्रमा लगाने वाले श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------------------

उपायुक्त बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का आज करेंगे निरीक्षण

पलवल। बृज चौरासी कोस परिक्रमा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ शनिवार को जिले से होकर गुजरने वाले पवित्र बृज चौरासी कोस परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करेंगे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ परिक्रमा मार्ग पर चल रहे विकास कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रमुख पड़ावों और मार्गों का दौरा कर सड़क व्यवस्था, सफाई, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, सुरक्षा प्रबंध और स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। जहां कहीं कमियां पाई गई, वहां संबंधित विभागों को तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।


उपायुक्त ने कहा कि बृज चौरासी कोस परिक्रमा धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें भाग लेते हैं। इस वर्ष परिक्रमा 17 मई से शुरू होगी। जिला प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार तैयारियों में जुटा हुआ है। प्रशासन का प्रयास है कि परिक्रमा मार्ग को सुगम, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed