फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The Additional Commissioner of the Corporation held a review meeting with the ASI.

Gurugram News: निगम के अतिरिक्त आयुक्त ने एएसआई के साथ की समीक्षा बैठक

Tue, 28 Apr 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The Additional Commissioner of the Corporation held a review meeting with the ASI.
जोन-3 में सफाई व्यवस्था को लेकर दिए कड़े निर्देश
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त डॉ जयवीर यादव ने सोमवार को जोन-3 में कार्यरत सहायक सफाई निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक का मुख्य उद्देश्य शहर की सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना तथा कार्यप्रणाली में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना रहा।


बैठक के दौरान अतिरिक्त आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि एएसआई द्वारा किए गए सभी लंबित चालानों, जिनका भुगतान अभी तक नहीं हुआ है, उनकी शीघ्र वसूली सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तभी प्रभावी मानी जाएगी, जब चालानों की वसूली समय पर हो। जोन-3 के अंतर्गत आने वाले सभी गार्बेज वर्नेबल प्वाइंट (जीवीपी) की प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए कचरा जमा होने की समस्या को जड़ से खत्म किया जाए। अतिरिक्त आयुक्त ने सड़कों को धूल-मुक्त बनाए रखने के लिए मैकेनिकल स्वीपिंग और मैनुअल सफाई कार्य को नियमित और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी मदद मिलेगी। बैठक में कचरा संग्रहण प्रणाली को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। अतिरिक्त आयुक्त ने निर्देश दिए कि डोर-टू-डोर कलेक्शन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर घर से नियमित रूप से कचरा उठान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैलाने, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग और अवैध डंपिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नियमित रूप से चालान किए जाएं। अतिरिक्त आयुक्त ने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए और नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर प्रयास करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed