फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused who cheated in the name of investment was arrested

Gurugram News: निवेश कराने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The accused who cheated in the name of investment was arrested
आरोपी से पांच मोबाइल, लैपटॉप, 11 चेकबुक, 47 डेबिट व क्रेडिट कार्ड और 46 सिम बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूराे
गुरुग्राम। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस टीम ने टास्क बेस्ड और निवेश कराने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी साइबर ठगी करने के लिए रोजाना रेवाड़ी से गुरुग्राम आता था।
पुलिस ने आरोपी से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, विभिन्न बैंकों की 11 चेकबुक, विभिन्न बैंकों के 47 डेबिट व क्रेडिट कार्ड और तीन कंपनियों के 46 सिम बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करके जेल भेज दिया है। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस को बीते शनिवार की रात 11.55 बजे सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर-82 स्थित वाटिका इंडिया नेक्स्ट में रेवाड़ी के कोसली निवासी हर्ष टास्क बेस्ड व निवेश कराने के नाम पर लोगों से साइबर ठगी का काम करता है। साइबर अपराध थाना मानेसर की पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सफायर मॉल के पास वाटिका इंडिया नेक्स्ट सोसाइटी के फ्लैट नंबर-3 में छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां पर मौजूद एक युवक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान रेवाड़ी के कोसली निवासी हर्ष के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी युवक टेलीग्राम व व्हाट्सएप पर चैट के माध्यम से लोगों के साथ साइबर ठगी को अंजाम देता था। वह लोगों को टास्क देकर उनसे ठगी करता है। आरोपी से बरामद सभी मोबाइल सिम की जांच कराई जा रही है। जांच में पता लगाया जा रहा है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों के साथ कितने रुपयों की ठगी की है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी हर्ष से बरामद किए गए विभिन्न बैंकों के क्रेडिट व डेबिट कार्ड और चेकबुक उसके पास कैसे आए। ये कार्ड व चेकबुक किन लोगों के नाम पर हैं। आरोपी ने सिम कार्ड, क्रेडिट व डेबिट कार्ड और चेकबुक कितने रुपये देकर लोगों से खरीदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी से बरामद किया गया सामान
पुलिस ने आरोपी युवक के पास से पांच मोबाइल, एक लैपटॉप बरामद किया है। वहीं, युवक के पास एचडीएफसी बैंक की नौ चेकबुक व यश बैंक की एक चेकबुक मिली। वहीं, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, एचडीएफसी बैंक, कोटक वीजा कार्ड, यूनियन बैंक, फैडरल बैंक, कैनरा बैंक, एक्सिस बैंक सहित अन्य कई बैंकों के डेबिट व क्रेडिट कार्ड और एयरटेल, जिओ व वीआई कंपनियों के 46 सिम भी मिले हैं। युवक के पास से 10 ग्राम सोने का बिस्किट, पांच ग्राम सोने का बिस्किट और सोने की चेन बरामद हुई। आरोपी हर्ष के पास से बरामद चेकबुक, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और सिम जिन लोगों के नाम होंगे, पुलिस उन लोगों को भी जांच में शामिल करके पूछताछ करेगी। आराेपी व लोगों से पूछताछ की जाएगी कि चेकबुक, डेबिट व क्रेडिट कार्ड और सिम के लिए कितने रुपये का भुगतान किया गया था।

वर्जन
जांच अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी हर्ष के अन्य साइबर ठगों के ग्रुप से संपर्क होने से इंकार नहीं किया जा सकता। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ व जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले में खुलासा किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed