फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused in the murder of wife and son was taken home and the scene was recreated.

Gurugram News: पत्नी व बेटे की हत्या में आरोपी को घर ले जाकर सीन रिक्रिएट करवाया

Mon, 08 Jun 2026 08:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
The accused in the murder of wife and son was taken home and the scene was recreated.
आरोपी को 2 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ, अशोक विहार में शनिवार देर रात हुई थी वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-5 के अशोक विहार में गोली मारकर पत्नी और बेटे की हत्या करने के आरोपी सिक्योरिटी ऑफिसर अनिल से रिमांड के दौरान पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। सोमवार शाम को पुलिस टीम आरोपी को उसके घर लेकर गई और सीन रिक्रिएट करवाया। आरोपी से पूछताछ कर ये पता लगाया जा रहा है कि झगड़ा कैसे शुरू हुआ। वह घर में कहां रखी अपनी रिवाल्वर निकाल कर लाया और कैसे उसने वारदात की। सीन रिक्रिएशन की कार्रवाई की पुलिस ने वीडियोग्राफी भी करवाई।

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि हर बार झगड़ा होने पर 23 वर्षीय बेटा मां की साइड लेता था। अनिल ने बेटे को चार गोलियां और पत्नी आशा को सात गोली मारकर उनकी हत्या की। आरोपी ने कुल 14 गोलियां चलाई थी। झगड़े के चलते उसका गुस्सा इस कदर था कि उसने तीन बार अपनी रिवाल्वर को लोड कर गोलियां मारी। पुलिस की अब तक की जांच में सामने आया कि शनिवार देर रात आरोपी अनिल ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद गुस्से में घर में मौजूद बेटी और बहू को भी मारने के लिए भागा था। ऐसे में वो दोनों पहली मंजिल पर रह रहे किरायेदारों के घर जाकर छुप गई। अनिल के ऊपर आने पर किराएदारों ने दरवाजा नहीं खोला तो उनकी जान बच गई। हत्या करने के कुछ देर बाद आरोपी अपने बेटे और पत्नी के शव के पास रोने लगा। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि आरोपी से टीम पूछताछ कर रही है। जांच के दौरान जरूरी कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed