{"_id":"696a88138842ee9ea6040ca5","slug":"the-accused-has-been-arrested-in-a-fraud-case-involving-a-young-man-of-nepalese-origin-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-77290-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नेपाल मूल के युवक से ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नेपाल मूल के युवक से ठगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
सस्ते दाम में आईफोन दिलवाने का दिया था लालच
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सस्ते दाम में आईफोन दिलवाने का लालच देकर नेपाल मूल के युवक से दो लाख रुपये की ठगी और चोरी करने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नेपाल से युवक को सुशांत लोक में बुलाया था।
गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान मूलरूप से बिहार के जिला सीतामढ़ी के पोखेरा गांव निवासी मोहम्मद गालिब रजा के रूप में हुई है। फिलहाल आरोपी दिल्ली के पहाड़गंज में किराए पर रहता है। पीड़ित की शिकायत पर सुशांत लोक थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया था। पिछले साल 29 दिसंबर को नेपाल निवासी शिकायतकर्ता भारत शाही ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि नेपाल में उसकी मुलाकात भारत के रहने वाले दो युवकों से हुई थी, जिन्होंने अमेरिका से आई फोन मंगवाकर सस्ते दामों में देने की बात कही थी। पीड़ित ने आरोपियों की बातों में आकर भारत में मोबाइल लेने के लिए दो लाख रुपये लेकर आ गया। आरोपियों ने पीड़ित के लिए सुशांत लोक में एक होटल भी बुक करा दिया था। जब होटल के कमरे में वह आरोपियों के साथ बात करते हुए लघुशंका के लिए बाथरूम में गया तो उसी दौरान आरोपी उनके दो लाख रुपये और उनका मोबाइल चोरी करके भाग गया। आरोपियों ने जाते हुए होटल के कमरे के गेट को भी बाहर से लॉक कर दिया था। अपराध शाखा सेक्टर-43 के इंचार्ज निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद गालिब रजा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दो लाख रुपये में से 50 हजार रुपये उसके हिस्से में आए थे। वह नेपाल मूल के कई युवकों को सस्ते दाम में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स का लालच देकर ठगी और चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।