फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   The accused assistant commandant surrendered in court

आरोपी सहायक कमांडेंट ने कोर्ट में किया समर्पण

Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The accused assistant commandant surrendered in court
गुरुग्राम। नेशनल सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) परिसर में ठेका दिलाने के नाम पर 126.66 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में फरार चल रहे सहायक कमांडेंट नवीन यादव को पुलिस तलाश करती रही और उसने शुक्रवार को कोर्ट में समर्पण कर दिया। पुलिस ने अब मुख्य आरोपी की पत्नी और बहन को भी तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। सभी आरोपियों से आर्थिक अपराध शाखा की टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मानेसर थाना पुलिस ने पांच बिल्डरों से करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में एनएसजी में तैनात रहे डिप्टी कमांडेंट प्रवीण यादव, उसकी पत्नी ममता यादव, बहन रितुराज यादव व साले नवीन यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने पूरे मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण यादव उसकी पत्नी ममता और बहन रितुराज व एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

मुख्य आरोपी प्रवीण का जीजा सहायक कमांडेंट नवीन यादव तभी से फरार चल रहा था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी। कई संभावित ठिकानों पर छापा मारने का दावा किया था। पुलिस उसकी तलाश करती रही और शुक्रवार शाम को आरोपी ने जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसआईटी प्रभारी एसीपी प्रीतपाल सांगवान ने बताया कि नवीन यादव को पांच दिन की रिमांड पर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी 22 दिन से रिमांड पर चल रहा था। उसकी पांच दिन की रिमांड शुक्रवार को फिर से ली गई। जबकि ममता और रितुराज को तीन-तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम अभी सभी आरोपियों को एक साथ लेकर पूछताछ करने में जुटी है। अन्य मुकदमे में पूछताछ और रिकवरी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट से राहत नहीं मिलने पर किया सरेंडर
जिरकपुर में होटल में सभी के पकड़े जाने के बाद आरोपी फरार था। आरोपी जयपुर और हरियाणा में छिपकर रह रहा था। उसने अग्रिम जमानत के लिए जिला कोर्ट में अपील की थी। लेकिन कोई से उसे राहत नहीं मिली। इसके बाद उसने शुक्रवार को जिला कोर्ट में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed