फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Thar vehicle accident on Gurugram-Delhi Jaipur Highway

गुरुग्राम में थार का भीषण हादसा: डिवाइडर से जा टकराई बेकाबू गाड़ी, तीन युवती और दो युवकों की हादसे में मौत

Sat, 27 Sep 2025 09:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Sep 2025 09:02 AM IST
सार

गुरुग्राम में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ब्लैक थार गाड़ी झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से जा टकराई। गाड़ी में तीन युवक और तीन युवतियां सवार थीं। जिनमें तीन युवती और दो युवकों की मौत हो गई है। ओवरस्पीड होने के कारण थार बेकाबू हुई।

विज्ञापन
Thar vehicle accident on Gurugram-Delhi Jaipur Highway
हादसे में क्षतिग्रस्त थार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम-दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बड़ा हादसा हुआ है। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट डिवाइडर से एक बेकाबू थार गाड़ी जा टकराई। इस भीषण हादसे में थार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवती और दो युवक शामिल हैं। थार में कुल छह लोग सवार थे सवार थे। ओवरस्पीड होने के कारण थार अनियंत्रित हो गई और ये हादसा हो गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 4.30 बजे हुआ। दिल्ली से जयपुर जाने वाली साइड पर एग्जिट 9 के डिवाइडर से तेज रफ्तार थार जा टकराई। यूपी नंबर की ब्लैक थार में तीन युवक और तीन युवती सवार थीं। इस हादसे में 3 युवती सहित 2 युवकों की मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल है। 
विज्ञापन


मृतकों के नाम
1. प्रतिष्ठा मिश्रा (उम्र 25 वर्ष) पुत्री चंद्रमणि मिश्रा निवासी रायबरेली, उत्तर-प्रदेश 
2. आदित्य प्रताप सिंह (उम्र-30 वर्ष) पुत्र जितेन्द्र पाल सिंह निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश
3. गौतम पुत्र (उम्र-31 वर्ष) युद्ध वीर सिंह निवासी मोहना, सोनीपत, वर्तमान निवासी ग्रेटर नोएडा 
4. लावण्या (उम्र-26 वर्ष) पुत्री देवेन्द्र पाल निवासी आगरा, उत्तर-प्रदेश
5. सोनी, निवासी दिल्ली

घायल का नाम
कपिल शर्मा (उम्र 28 वर्ष) पुत्र हर्षरूप निवासी बुलन्दहर, उत्तर-प्रदेश

दो युवतियां लॉ स्टेंडट और दो युवक इंजीनियर
मरने वालों में प्रतिष्ठा मिश्रा और लावण्या लॉ कॉलेज की स्टूडेंट थी। दोनों ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज में एलएलबी की सेकेंड ईयर की छात्रा थीं। सोनी दिल्ली की रहने वाली थी, जो गाजियाबाद में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। वहीं, कपिल और आदित्य इंजीनियर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्लब से आते समय हुआ हादसा
सभी गुरुग्राम के सिग्नेचर टावर के पास इबोला क्लब से आए थे और थार गाड़ी की ओवर स्पीड बताई जा रही है। बताया जा रहा है गाड़ी ओवर स्पीड में होने कारण और अचानक ब्रेक लगाने से गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी मारती हुई डिवाइडर से टकराई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। बताया जा रहा है कि गाड़ी को आदित्य चला रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed