फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tests will reveal the quality of the chutney and tomato sauce being sold in the market.

Gurugram News: कैसी है बाजार में बिक रही चटनी और टोमेटो सॉस, जांच में चलेगा पता

Mon, 15 Jun 2026 08:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
Tests will reveal the quality of the chutney and tomato sauce being sold in the market.
फोटो:
विज्ञापन

खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को प्रोसेस्ड फ्रूट एवं वेजिटेबल उत्पादों की जांच का चलाया अभियान
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। खाद्य विभाग की टीम ने सोमवार को बाजार में बिक रहे प्रोसेस्ड फ्रूट एवं वेजिटेबल उत्पादों की जांच का अभियान चलाया। इस दौरान विभाग की टीमों ने अलग-अलग जगह से 8 नमूने लिए और उनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है। अफसरों का कहना है कि बाजार में बिक रही चटनी, टोमेटो सॉस की गुणवत्ता कैसी है, इसका पता जांच में चलेगा। जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। वहीं अन्य खाद्य पदार्थों की जांच आगे भी जारी रहेगी।


सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमर बहादुर सरोज ने सेक्टर-63 नोएडा स्थित एसटीएम फूड्स से टोमेटो पेस्ट और मोमो सॉस का 01-01 नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैयद इबादुल्लाह और रितु सक्सेना की टीम ने दादरी स्थित अरियाना फूड्स से मिक्स अचार, ग्रीन चिली अचार, ग्रीन चिली सॉस व इमली चटनी का 01-01 नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने औद्योगिक सेक्टर सेक्टर साइट-सी स्थित न्यूटी फूड्स से टोमेटो कैचअप और टोमेटो पेस्ट का 01-01 नमूना लिया। उन्होंने बताया कि प्रोसेस्ड फ्रूट एवं वेजिटेबल उत्पाद तैयार करने वाली कंपनियों से कुल 8 नमूने लिए गए हैं। इनको जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। वहां से रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता का पता चलेगा। वहीं अन्य खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed