फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Terror of dogs and monkeys, 100 people are getting ARV every day

Gurugram News: कुत्ते, बंदरों का आतंक, हर दिन 100 लोगों को लग रहे एआरवी

Wed, 20 Aug 2025 07:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 07:56 PM IST
विज्ञापन
Terror of dogs and monkeys, 100 people are getting ARV every day
पांच महीनों में ही 2165 लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम।
साइबर सिटी में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले पांच महीनों में 2,165 लोग कुत्ते के काटने से घायल हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 2,717 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई। अस्पतालों में हर दिन 100 से ज्यादा मरीज एआरवी लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं।
शहर हो या गांव, हर जगह गलियों और चौराहों पर कुत्तों के झुंड देखे जा सकते हैं। इनसे बचने के लिए लोग, खासकर बच्चे, रास्तों में निकलने से कतराने लगे हैं। कई बार कुत्ते बाइक और कार सवारों पर भौंकते हैं और पीछा भी करते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा पर खतरा मंडराता रहता है। सिर्फ कुत्ते ही नहीं, बल्कि बंदर और बिल्लियों के हमले भी बढ़ रहे हैं। आंकड़ों के मुताबिक, बंदरों के काटने के 152, बिल्लियों के 125 और अन्य जानवरों के 264 मामले सामने आए हैं। इनमें कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं। लगातार बढ़ते मामलों ने शहरवासियों में दहशत का माहौल बना दिया है और लोग प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में रोजाना 25 से 30 नए मामले सामने आते हैं। पुराने और नए मामले मिलाकर रोजाना 100 मामले करीब हो जाते हैं। वहीं, 100 रुपये प्रति इंजेक्शन फीस ली जाती है। नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. लोकवीर ने बताया कि 100 रुपये प्रति इंजेक्शन लगाया जाता है। यदि किसी को कुत्ते ने काट लिया है तो ध्यान रहे कि जल्द से जल्द इलाज करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed