फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tension mounts due to firing and stone-pelting; several injured

Gurugram News: फायरिंग और पथराव से तनाव, कई घायल

Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Tension mounts due to firing and stone-pelting; several injured
-गांव बावला में प्लॉट विवाद ने लिया हिंसक रूप, चार पक्षों की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

तावडू। सदर थाना क्षेत्र के गांव बावला में एक खाली पड़े प्लॉट को लेकर शुरू हुआ विवाद बृहस्पतिवार शाम हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट, पथराव और कथित फायरिंग की घटनाओं से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया। झगड़े में कई लोगों के घायल होने की सूचना है, जिनमें एक व्यक्ति को गंभीर हालत में हाई सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद दोनों पक्षों सहित अन्य लोगों ने भी थाना सदर तावडू में अलग-अलग शिकायतें देकर कार्रवाई की मांग की है।

पहले पक्ष की ओर से गांव बावला निवासी तारिफ ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 14 मई की शाम वह अपने घर के सामने भैंस बांधने गया था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमलावरों ने परिवार के कई लोगों के साथ मारपीट की, गर्भवती महिला को भी नहीं बख्शा और घरों पर ईंट-पत्थर बरसाए। शिकायतकर्ता के अनुसार परिवार के लोगों ने किसी तरह घर में घुसकर अपनी जान बचाई और बाद में पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की ओर से गांव बावला निवासी इब्राहिम ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष के लोग लाठी-डंडों, पत्थरों और हथियारों के साथ उनके घर में घुस आए तथा तोड़फोड़ की। घरेलू सामान तोड़ने, नकदी लूटने, मारपीट करने और कथित रूप से फायरिंग करने के आरोप लगाए गए हैं। इब्राहिम ने पुत्री के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप भी लगाया है। इसी मामले में शरीफ ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उन पर हमला किया और तमंचे से फायरिंग की। मारपीट में उन्हें गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी गाड़ी, घर के दरवाजे, खिड़कियां और अन्य सामान भी तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत अजरू पुत्र शेर मोहम्मद निवासी बावला की ओर से भी दी गई है। अजरू का कहना है कि गुरुवार शाम करीब पांच से छह बजे के बीच जब दो पक्षों में झगड़ा चल रहा था, तब वह और उनके परिवार के लोग बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते उनके साथ भी गाली-गलौज और मारपीट की गई। एक युवक ने तेजधार हथियार से हमला किया तथा अवैध हथियार से फायरिंग भी की गई। इस दौरान हुए पथराव में कई लोग घायल हो गए। जिला पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गांव बावला में दो पक्षों के बीच अलग-अलग झगड़े हुए हैं और फायरिंग की सूचना भी मिली है। पुलिस को मिली सभी शिकायतों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed