फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tennis player Radhika Yadav's father killed her to preserve honour, Gurugram police in chargesheet

Radhika Yadav Murder: पिता ने क्यों की थी टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या? पुलिस ने चार्जशीट में बताई वजह

Fri, 10 Oct 2025 11:05 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 10 Oct 2025 11:05 PM IST
सार

10 जुलाई को राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या उस वक्त की गई जब वह सेक्टर-56 स्थित घर में किचन में खाना बना रही थी।

विज्ञापन
Tennis player Radhika Yadav's father killed her to preserve honour, Gurugram police in chargesheet
राधिका यादव (फाइल फोटो) और उसके पिता दीपक यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम सेक्टर 56 थाना क्षेत्र में मान-सम्मान के लिए दीपक यादव ने अपनी बेटी राधिका की गोली मारकर हत्या की थी। इस बात का खुलासा पुलिस की ओर से अदालत में दाखिल की चार्जशीट में किया गया है। पुलिस की छानबीन में टेनिस खिलाड़ी राधिका की हत्या के पीछे किसी तरह का कोई कारण सामने नहीं आया है। पुलिस अपनी जांच पूरी मान रही है। इस मामले में अदालत में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को है। इसके बाद ट्रायल शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि 10 जुलाई को राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की उसके पिता दीपक यादव ने लाइसेंसी रिवाल्वर से चार गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या उस वक्त की गई जब वह सेक्टर-56 स्थित घर में किचन में खाना बना रही थी। हत्या की यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। हत्या के तुरंत बाद राधिका की मां ने पूछताछ में पुलिस को पूरी बात बता दी थी। बाद में उसकी मां ने भी जांच में सहयोग नहीं किया था। हत्या के बाद पुलिस ने उनके पिता दीपक यादव को घर से ही गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने अपने बयान में कहा था कि गांव के लोग बेटी की कमाई खाने का ताना मारते थे। खेल के दौरान कंधे में चोट लगने के बाद राधिका घर के पास ही अकेडमी में कोर्ट किराये पर लेकर खिलाड़ियों को टेनिस सिखाती थी। पिता ने राधिका को यह सब बंद करने के लिए कहा था, लेकिन राधिका ने बात नहीं मानी और ट्रेनिंग जारी रखी। पुलिस का मानना है कि राधिका की हत्या से जुड़े साक्ष्य उसके पास मौजूद हैं। इस हत्याकांड के मामले में अदालत में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को है।
विज्ञापन

टेबल टेनिस खिलाड़ी राधिका यादव की हत्या के मामले में पुलिस की जांच पूरी करने के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल हाे गई है। अदालत में अगली सुनवाई 17 अक्तूबर को है। इसके बाद अदालत की ओर से ट्रायल शुरु होगा। - गौरव राज पुरोहित, डीसीपी ईस्ट, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed