फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dilapidated road adds to the trouble.

Gurugram News: जर्जर सड़क ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 07 Sep 2026 07:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated road adds to the trouble.
गुरुग्राम। न्यू पालम विहार फेज-2 की ओर जाने वाली करीब 40 फीट तक सड़क की हालत पिछले करीब तीन महीने से खस्ता बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और सतह जर्जर होने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने बताया कि इस सड़क से न्यू पालम विहार फेज-2 में तीन से अधिक सोसाइटियां और अनेक कॉलोनियां हैं। इससे करीब पांच हजार से अधिक लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को गड्ढों से बचकर निकलना पड़ता है। सड़क के दोनों ओर मिट्टी के ढेर लगता रहता है। न्यू पालम विहार फेज-2 के अध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि कई बार प्रशासन और म्हारी सड़क एप पर शिकायत दी गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। महासचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश होने के बाद सड़क के कई हिस्सों में पानी जमा हो जाता है। इससे गड्ढे दिखाई नहीं देते और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना रहता है। लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की मरम्मत कराने और मिट्टी के ढेर हटाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed