{"_id":"6aa6f22d070f9c8e8e0a739c","slug":"tenders-re-issued-for-stps-in-dhanwapur-and-naurangpur-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-100931-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: धनवापुर और नौरंगपुर में एसटीपी के लिए टेंडर दोबारा जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: धनवापुर और नौरंगपुर में एसटीपी के लिए टेंडर दोबारा जारी
विज्ञापन
योग्य एजेंसियां नहीं मिलने पर जीएमडीए ने लिया निर्णय, 182.74 करोड़ होंगे खर्च
नंबर गेम- 100 एमएलडी की क्षमता का प्लांट धनवापुर में
40 एमएलडी की क्षमता होगी नौरंगपुर प्लांट की
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने धनवापुर और नौरंगपुर में नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) और मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) के निर्माण के लिए दोबारा निविदा जारी की है। दोनों के निर्माण के लिए योग्य एजेंसियां नहीं मिलने के कारण ऐसा किया गया है। धनवापुर में 100 एमएलडी क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन और 100 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही यहां बायो-सीबीजी प्लांट भी स्थापित किया जाएगा। इस परियोजना के लिए अनुमानित लागत 182.74 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है।
वहीं, नौरंगपुर गांव सेक्टर-78 में 90 एमएलडी क्षमता के मेन पंपिंग स्टेशन और 40 एमएलडी क्षमता के एसटीपी का निर्माण किया जाएगा। एसटीपी में एसबीआर (सीक्वेंसिंग बैच रिएक्टर) तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 63.26 करोड़ रुपये है। इसके लिए पहले टेंडर जारी किया गया था लेकिन दो एजेंसियां आने के कारण दोबारा से टेंडर जारी किया गया है। इन परियोजनाओं के शुरू होने से धनवापुर, नौरंगपुर और आसपास के क्षेत्रों में सीवेज के संग्रहण और उपचार की क्षमता बढ़ेगी। जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता विभोर दूहन ने बताया कि दोनों संयंत्रों के लिए दोबारा निविदा जारी की गई है।