Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender process initiated for Hero Honda Chowk flyover

Gurugram News: हीरो होंडा चौक के फ्लाईओवर के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Thu, 12 Nov 2026 04:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 04:08 PM IST
विज्ञापन
Tender process initiated for Hero Honda Chowk flyover
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर बना गड्ढा। फोटो- संवाद
जल्द शुरू होगा काम, करीब डेढ़ साल से फ्लाईओवर का स्लैब टूटने से बंद है एक लेन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) स्थित हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर पर करीब डेढ़ साल से बने गड्ढे को बंद कराने व फ्लाईओवर की मरम्मत कराने के लिए एनएचएआई ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर है। इसमें कंपनियां को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के नियमों के अनुसार स्लैब व फ्लाईओवर की मरम्मत कराई जाएगी। इस प्रक्रिया में कितना समय लगेगा, इसको लेकर अभी एनएचएआई ने समय सीमा तय नहीं की है।
हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर के जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले हिस्से पर बने गड्ढे और स्लैब के क्षतिग्रस्त होने के कारण पिछले दो साल से एक लेन (राइट साइड) पूरी तरह से बंद है। वहीं, स्लैब की हालत भी लगातार खराब हो रही है। फ्लाईओवर पर बने गड्ढे में सरिये बाहर निकले हुए हैं। गड्ढे के पास प्लास्टिक के दो बेरिकेड्स रखे गए हैं, लेकिन वे भी वहां तेज रफ्तार में गुजरने वाले वाहनों के कारण हवा के झोंके लगने से अपनी जगह से हट चुके हैं। ऐसे में इस गड्ढे में किसी तेज रफ्तार वाहन के टायर जाने की आशंका रहती है।
विज्ञापन

करीब 200 करोड़ रुपये में हीरो होंडा चौक पर बना फ्लाईओवर कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। जुलाई 2017 में उद्घाटन होने के बाद अप्रैल 2018 में फ्लाईओवर की सड़क का बड़ा हिस्सा उखड़कर नीचे गिर गया था। मई 2019 में इसी हिस्से में दोबारा कंक्रीट गिरने से बड़ा सुराख बन गया था। इसके बाद आईआईटी मुंबई की टीम से फ्लाईओवर का ऑडिट कराना पड़ा। ऑडिट के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान होता नहीं दिखा। वर्ष 2022 में फ्लाईओवर पर जयपुर से दिल्ली की ओर लेन का करीब 20 मीटर हिस्सा नीचे की तरफ धंस गया और सरिये बाहर दिखाई देने लगे। वहीं, करीब डेढ़ साल पहले जयपुर से दिल्ली की ओर जाने वाली दांयी तरफ की लेन को बंद किया हुआ है। यहां पर स्लैब से कंक्रीट गिरने के बाद सरिये दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फ्लाईओवर में बने गड्ढे वाले स्लैब को ठीक कराने के लिए टेंडर जारी हो चुका है। जल्द ही गड्ढे की मरम्मत का काम शुरू किया जाएगा। फ्लाईओवर को लेकर कंसल्टेंट द्वारा बेहतर तरीके से जांच कराई गई है, ताकि दोबारा से स्लैब में गड्ढा होने जैसी समस्या न हो। - भवनेश कुमार, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article