फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender issued again to complete the work of Unani Medical College

Gurugram News: यूनानी मेडिकल कॉलेज का काम पूरा कराने के लिए दोबारा टेंडर जारी

Tue, 24 Jun 2025 10:40 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Tue, 24 Jun 2025 10:40 PM IST
विज्ञापन
Tender issued again to complete the work of Unani Medical College
नूंह। चार वर्ष से अधूरे जिले के यूनानी मेडिकल कॉलेज पर जल्द काम शुरू होगा। काॅलेज के निर्माण को दोबारा शुरू करने के लिए सड़क एवं लोक निर्माण विभाग ने दोबारा टेंडर जारी कर दिया है। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए विभाग 18 करोड़, 40 लाख 90 हजार रुपये की राशि खर्च करेगा। इसके पूरा होने से हर साल यहां लगभग 100 डॉक्टर तैयार होंगे।
विज्ञापन

यह मामला एमडीबी की बैठक में मुख्यमंत्री के सामने उठाया गया था। इस पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत टेंडर आमंत्रित करने के आदेश जारी किए थे। इसी कड़ी में यह निर्णय लिया गया है। अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए एक वर्ष का समय तय किया गया है।
विज्ञापन

टेंडर प्रक्रिया जारी किए जाने से अब लोगों को अधूरे कार्य पूरा होने की उम्मीद जगी है। यूनानी काॅलेज के पूरा होने से न केवल जिले में प्रतिवर्ष 100 डॉक्टर तैयार होंगे, बल्कि यहां के लोगों को यूनानी पद्धति से इलाज भी मिलने लगेगा। वहीं, मेवात में स्वास्थ्य सेवाओं में इजाफा होगा। इसके लिए लोगों में सरकार का आभार भी प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, यूनानी मेडिकल कॉलेज नूंह खंड के आकेड़ा गांव में बनाया जा रहा है। इसकी घोषणा वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार की ओर से की गई थी। गांव में छह एकड़ भूमि बनने वाले काॅलेज के निर्माण के लिए उस वक्त 24 करोड़ रुपये खर्च होने की स्वीकृति दी गई थी।
यूनानी काॅलेज में प्रत्येक वर्ष 100 यूनानी डाॅक्टर को प्रशिक्षण मिलना है। यूनानी कॉलेज को बनाने के लिए मैसर्ज गर्ग एंड कंपनी विवेकानंद नगर जींद को 2019 में भवन निर्माण का टेंडर दिया गया था। कॉलेज के भवन का निर्माण 28 मार्च 2019 को शुरू किया गया था। यह कार्य दो वर्ष की अवधि में समाप्त किया जाना था। नियमानुसार निर्माण कार्य 27 मार्च 2021 को पूरा कर लिया जाना था। लेकिन एजेंसी 2021 तक 52 प्रतिशत ही काम पूरा कर पाई।
विभाग के अधिकारियों के अनुसार जितना निर्माण एजेंसी ने किया उसका भुगतान भी काम के अनुसार कर दिया गया। बावजूद इसके एजेंसी ने दोबारा से निर्माण कार्य की शुरूआत नहीं की।
लोक निर्माण विभाग की तरफ से निर्माण एजेंसी के आग्रह पर 31 दिसंबर को 2022 तक एक वर्ष के लिए काम करने की अवधि भी बढ़ाई गई। लेकिन इस अवधि में भी काम शुरू नहीं किया गया। अब दोबारा टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जानकारों का मानना है कि अब कई वर्षों से लंबित पड़े कार्य को पूरा होने की उम्मीद बढ़ गई है।

-----
यूनानी मेडिकल कॉलेज का टेंडर दोबारा जारी किया गया है, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके। पहली एजेंसी काम छोड़कर जा चुकी है। इसे अब जल्द पूरा कराया जाएगा। -सज्जन सिंह, कार्यकारी अभियंता, सड़क एवं लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed