फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tender file stuck in the government, garbage stuck in Bandhwadi

Gurugram News: शासन में अटकी टेंडर की फाइल, बंधवाड़ी में अटका कचरा

Fri, 17 Jan 2025 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Tender file stuck in the government, garbage stuck in Bandhwadi
लैंडफिल साइट पर करीब नौ लाख टन कूड़े के ढेर लगे
विज्ञापन

तीन नई एजेंसियों को सौंपा जाना है कचरा निस्तारण का काम
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े के निस्तारण को लेकर नई एजेंसियों को काम सौंपने को लेकर फाइल मुख्यालय स्तर पर अटकी हुई है। शासन की मंजूरी के इंतजार में कूड़ा निस्तारण संबंधी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है। इस कारण बीते करीब दो महीने से साइट पर कूड़ा निस्तारण कार्य भी अटका पड़ा है।
इससे बंधवाड़ी में कूड़े के ढेर जमा हो रहे हैं। बंधवाड़ी में काम कर रही एजेंसी की टेंडर अवधि खत्म हो चुकी है। कचरा निस्तारण कार्य बंद हो गया है।बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर पिछले दस वर्ष से कूड़े का निपटान नहीं होने के कारण यहां पर कूड़े का पहाड़ खड़ा है। साइट पर करीब 2200 टन कचरा प्रतिदिन बांधवाड़ी लैंडफिल साइट पहुंच रहा है। इसमें से 1200 टन गुरुग्राम से पहुंचता है, जबकि फरीदाबाद में प्रतिदिन लगभग 1000 टन कचरा लैंडफिल साइट पर पहुंच रहा है। पुराने कचरे के निस्तारण के काम लगीं एजेंसियों का अनुबंध हाल ही में समाप्त हो गया है। बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर कूड़े का पहाड़ हटाने में और तेजी से काम हो सके, इसके लिए नगर निगम गुरुग्राम द्वारा पांच-पांच लाख टन लीगेसी वेस्ट पुराना कचरा निस्तारण करने का काम तीन नई एजेंसियों को सौंपने की योजना बनाई थी। इसमें करीब 85 कराेड़ रुपये से अधिक का बजट खर्च होना था। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से कार्ययोजना बनाकर अनुमति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। निगम अधिकारियों को वहां से हरी झंडी का इंतजार है।
विज्ञापन

बंधवाड़ी में किया जा चुका है 32 लाख मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण
निगम अधिकारियों के मुताबिक, बंधवाड़ी लैंडफिल साइट पर लगभग 40 लाख मीट्रिक टन कचरा था। इसमें से 32 लाख मीट्रिक टन कचरा निस्तारित कर लिया गया है। शेष कचरे का प्रसंस्करण अभी किया जाना है। निगम ने शुरुआत में कचरा साफ करने के लिए मार्च 2023 की समय-सीमा तय की थी, और फिर इसे बढ़ाकर दिसंबर 2024 कर दिया था। अब समय सीमा फिर से बढ़ाई गई है। फिलहाल बंधवाड़ी में लगभग नौ लाख टन कूड़ा पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट:
कूड़ा निस्तारण के लिए टेंडर के लिए मुख्यालय से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। अनुमति मिलते ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर तेजी से कूड़ा निस्तारण कार्य शुरू कराया जाएगा। समयसीमा के भीतर बंधवाड़ी से लीगेसी कचरा निस्तारित हो जाएगा। - अखिलेश यादव, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम गुरुग्राम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article