{"_id":"6aafe5a4a95c172a730dae97","slug":"temporary-parking-set-up-at-kaman-sarai-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-101687-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कमान सराय में बनी अस्थायी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कमान सराय में बनी अस्थायी पार्किंग
विज्ञापन
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम ने शहर के सबसे व्यस्त कमान सराय इलाके में एक अस्थायी सरफेस पार्किंग तैयार की है। यह पार्किंग 40 लाख रुपये की लागत से 5965 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित की गई है। इससे सदर बाजार और आसपास के व्यावसायिक क्षेत्रों में वाहन पार्किंग और जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
यह नई पार्किंग सुविधा एक समय में 200 से अधिक वाहनों को खड़ा करने की क्षमता रखती है। वर्तमान में, इसे ट्रायल के तौर पर शुरू किया गया है और वाहन चालकों के लिए यह पूरी तरह निशुल्क है। आगे पार्किंग चलाने के लिए नगर निगम की ओर से टेंडर निकाला गया है। इसका उद्देश्य लोगों को सड़कों पर वाहन खड़े करने के बजाय इस निर्धारित स्थान का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना है। यह कदम सड़कों पर अवैध पार्किंग की समस्या को कम करने में मदद करेगा। ट्रायल अवधि पूरी होने के बाद, नगर निगम इसका संचालन और सुरक्षा एक निजी एजेंसी को सौंपेगा। इसके बाद, नियमों के अनुसार पार्किंग शुल्क लागू किया जाएगा। ब्यूरो