फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temporary coaches added to trains for the convenience of passengers

Gurugram News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन में बढ़ाए अस्थायी कोच

Wed, 28 Jan 2026 04:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
Temporary coaches added to trains for the convenience of passengers
कोच की बढ़ोतरी होने से गुरुग्राम के यात्रियों को भी फायदा होगा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों में अस्थायी तौर पर कोच की बढ़ोतरी की है। कोच की बढ़ोतरी होने से गुरुग्राम के यात्रियों को भी फायदा होगा। ट्रेन संख्या 12985-12986 जयपुर-दिल्ली सराय-जयपुर डबल डेकर में एक से 28 फरवरी तक के लिए एक एग्जीक्यूटिव वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे में की बढ़ोतरी की गई। यह ट्रेन दौसा, अलवर गुड़गांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव करती है।


लालगढ़-दिल्ली सराय ट्रेन में एक से 28 फरवरी और दिल्ली सराय ट्रेन में दो फरवरी से तीन मार्च तक के लिए दो द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बों की बढ़ोतरी की है। यह ट्रेन गुड़गांव, दिल्ली कैंट, रेवाड़ी, लोहारू, चूरू बीकानेर स्टेशनों पर ठहराव करती है। दिल्ली सराय -उदयपुर सिटी ट्रेन में फरवरी माह के लिए और उदयपुर -दिल्ली सराय में दो फरवरी से तीन मार्च तक के लिए एक सेकंड एसी और थर्ड एसी श्रेणी के कोच लगाया गया है।
विज्ञापन

यह ट्रेन गुड़गांव, पटौदी, रेवाड़ी, नीम का थाना, रींगस, चित्तौड़गढ़ स्टेशन पर ठहराव करती है। अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-अजमेर दो से 28 फरवरी तक के लिए एक वातानुकूलित कुर्सीयान श्रेणी डिब्बे की बढ़ोतरी की गई है। यह ट्रेन गुड़गांव, रेवाड़ी ,नारनौल, नीम का थाना, रींगस और फुलेरा स्टेशन पर ठहराव करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed