फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temples will remain closed this evening due to lunar eclipse

Gurugram News: चंद्र ग्रहण के कारण आज शाम बंद रहेंगे मंदिर

Fri, 27 Oct 2023 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Temples will remain closed this evening due to lunar eclipse
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। शनिवार को चंद्र ग्रहण के सूतक काल के कारण शहर के मंदिरों में भगवान के पट बंद रखे जाएंगे। ऐसे में मंदिरों में दर्शन बंद रहेंगे। पुजारियों ने बताया कि चंद्र ग्रहण शनिवार रात एक बजकर 05 मिनट पर शुरू होगा और दो बजकर 24 मिनट पर खत्म होगा। चंद्र ग्रहण का सूतक काल नौ घंटे पहले शुरू हो जाएगा, इसलिए मंदिरों के पट बंद रहेंगे।

शीतला माता मंदिर के पुजारी पंडित ललित ने बताया कि शीतला माता मंदिर शनिवार को दोपहर तीन बजे मंदिर बंद कर दिया जाएगा। अगले दिन सुबह आम दिनों की तरह भक्त माता के दर्शन कर सकेगे। सेक्टर चार स्थित राम मंदिर के पुजारी शशिबिंद पाठक ने बताया कि शनिवार को मंदिर सुबह से खुलकर आम दिनों की तरह 12 बजे बंद हो जाएगा। फिर शाम को नहीं खुलकर अगले दिन खुलेगा। चंद्र ग्रहण में नौ घंटे पहले सूतक लग जाता है, इसलिए मंदिर शाम को नहीं खुलेगा। शहर के अन्य मंदिर भी चंद्र ग्रहण के सूतक काल के दौरान बंद रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed