फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Temperature dropped due to light rain in the morning, clouds remained throughout the day

Gurugram News: सुबह हल्की बारिश से तापमान गिरा, दिन भर छाए रहे बादल

Sun, 19 Mar 2023 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped due to light rain in the morning, clouds remained throughout the day
- अगले तीन दिन ऐसा मौसम रहने की संभावना, गरज और चमक के साथ चल सकती है तेज हवा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। शुक्रवार को बादल छाने के बाद शनिवार की सुबह गुरुग्राम में बूंदाबांदी से मौसम खुशनुमा हुआ। अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट आई। जबकि न्यूनतम तापमान में पिछले दिनों की तुलना में बढ़ोतरी देखी गई। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के मुताबिक आने वाले दिनों में गरज और चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किसानों को सलाह दी गई है कि वह अपनी फसल में सिंचाई नहीं करें।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस था। वहीं शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदाबांदी रुक गई लेकिन सुबह 7.30 बजे फिर से हल्की बारिश हुई। आसमान में बादल छाए रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. मंजीत सिंह ने कहा कि 22 मार्च तक घने बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहेगा। अधिकतम आद्रता 86 फीसदी और न्यूनतम आद्रता 40 फीसदी तक रह सकती है।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को सलाह दी कि फसलों में सिंचाई और रसायन का छिड़काव न करें। कटी हुई सरसों की फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखें। जो लोग पशु पालते हैं वह पशुओं के दैनिक अहार में 40 से 50 ग्राम खनिज मिश्रण दें। इससे दुग्ध उत्पादन और पशुओं की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed