फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tell us your problems without hesitation, they will be solved: Deputy Commissioner

बिना संकोच बताएं अपनी समस्याएं, होगा समाधान : उपायुक्त

Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Tell us your problems without hesitation, they will be solved: Deputy Commissioner
जिला प्रशासन ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत गांव पातली हाजीपुर में ग्रामीणों से किया संवाद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला प्रशासन ने शुक्रवार की शाम फर्रुखनगर खंड के गांव पातली हाजीपुर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त अजय कुमार व एडीसी हितेश कुमार मीणा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया।
उपायुक्त ने कहा कि लोग बिना संकोच के अपनी समस्याएं बताएं और समयबद्ध ढंग से समाधान कराया जाएगा। इससे पहले डीसी व एडीसी तथा डीसीपी दीपक कुमार ने खेल मैदान में खेल गतिविधियों में भागीदार युवाओं व विद्यालय के विद्यार्थियों को सकारात्मक संदेश के साथ जीवन मे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। डीसी अजय कुमार ने कहा कि सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के साथ ही लोगों के घर द्वार उनकी जन सुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांव में पहुंच रहा है। डीसी ने कहा कि जरूरतमंद पात्र लोगों के कल्याण के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनका लाभ जरूरतमंद लोगों को लेना चाहिए। स्टेडियम में बने खिलाड़ियों के चेंजिंग रूम का उद्घाटन भी किया। एडीसी ने कहा कि सरकार आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं का निदान करे, इसी सोच के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि ठहराव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी का किया अवलोकन

डीसी व एडीसी ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्होंने हेल्प डेस्क हैप्पी कार्ड, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरी फसल मेरा ब्योरा, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, हर घर हर गृहणी योजना, निरोगी हरियाणा, आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र, जल संरक्षण अभियान, जिला सैनिक बोर्ड द्वारा लगाए गए स्टॉल का लाभ उठाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया। ग्राम पंचायत ने आलाधिकारियों को गांव की मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed