फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Technical fault in Electricity Corporation's power house, took seven hours to fix.

Gurugram News: बिजली निगम के पावर हाउस में तकनीकी खराबी, ठीक करने में लगे सात घंटे

Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Sun, 22 Jun 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Technical fault in Electricity Corporation's power house, took seven hours to fix.
नूंह/फिरोजपुर झिरका। फिरोजपुर झिरका बिजली निगम के पावर हाउस पर हुई तकनीकी खराबी को करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद ठीक कर दिया गया। इस दौरान सुबह 10 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक फिरोजपुर झिरका शहर के अधिकांश इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोग गर्मी से हल्कान नजर आए।
विज्ञापन


दरअसल पिछले 20 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है। विगत दिन पहले गर्मी के चलते लोड बढ़ने के कारण यहां के पावर हाउस में लगे इंकमर फैल हो गए थे। इंकमर फैल होने के कारण वोल्टेज भी ऊपर नीचे हो रहे थे।
विज्ञापन

रविवार को निगम अधिकारियों ने इसे ठीक करने के लिए सात घंटे का शटडाउन लिया। निगम की ओर से तय समय से पहले इंकमर को बदल दिया गया, जिसके बाद बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। फिरोजपुर झिरका बिजली निगम के एसडीओ घनश्याम दास ने बताया कि यदि इंकमर को बदला नहीं जाता तो यह आने वाले समय में बड़ा नुकसान कर सकते थे, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति कई दिनों के लिए ठप हो सकती थी। इंकमर को सफलतापूर्वक कर्मचारियों ने बदल दिया है। जिसके बाद बिजली आपूर्ति सुचारू ढंग से चालू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डंपर ने तोड़ा खंभा, बढ़ाई परेशानी
शहर फीडर के फोरमैन हाजी असरुदीन ने बताया कि सात घंटे के शटडाउन और भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में बिजली आपूर्ति की वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर शहर की लाइनों को बीवां फीडर से जोड़ा गया, लेकिन तभी एक अज्ञात डंपर ने अनाज मंडी के आगे लगे एक खंभे को तोड़ दिया। इससे निगम को यहां नया खंभा दोबारा लगाने में तीन घंटे की मेहनत करनी पड़ी। डंपर चालक पर निगम ने केस दर्ज करवाया है।

उधर, कैंटर ने खंभे में मार दी टक्कर
बीती रात रेवासन के पास एक कैंटर ने बिजली के खंभे में टक्कर मार दी, जिसके कारण रातभर नूंह सब डिवीजन की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। हालांकि गनीमत रही कि कैंटर में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। वहीं दूसरी तरफ बिजली गुल रहने से लोगों को गर्मी और मच्छरों का रातभर सामना करना पड़ा। बिजलीकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिजली आपूर्ति शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed