फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Tears welled up when Pakistanis got Indian citizenship.

Gurugram News: पाकिस्तानियों को मिली भारतीय नागरिकता तो छलक पड़े आंसू

Tue, 07 Nov 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Tears welled up when Pakistanis got Indian citizenship.
-20 वर्ष से भारत में रहकर कर रहे थे इंतजार, आरएसएस के कार्यकर्ताओं ने तैयार करवाए कागजात
विज्ञापन

-जिलाधीक्ष ने दस विदेशी नागरिकों को प्रदान किए प्रमाण पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिलाधीश कार्यालय में मंगलवार को पाकिस्तान से आकर रह रहे 10 हिंदू शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता मिलने पर खुशी में उनकी आंखें छलक आईं। एक कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने उन्हें भारत माता का चित्र, श्रीमद्भागवत गीता एवं भगवा पटके भेंटकर उनका वंदन-अभिनंदन किया। यह नागरिक लगभग 20 वर्षो से भारत में रह रहे हैं। नागरिकता मिलने के बाद भारतीय हो जाने का अहसास उनके चेहरों पर सुकून के रूप में दिखाई दिया।
जिलाधीश विक्रम सिंह ने 10 विदेशी नागरिकों (पाकिस्तान) को भारतीय नागरिकता संबंधी प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस मौके पर सभी नव भारतीय नागरिकों का मुंह मीठा कराया गया। सभी ने भारत देश के प्रति कर्तव्य पर्यंत रहने की शपथ ली। भारतीय नागरिकता लेने वालों में पाकिस्तान से रुकमा, अर्जुन, प्रेम दास, मदन लाल, भूरान, पूजा, हनुमान, राम कली, दयालु, ओम प्रकाश शामिल है।
विज्ञापन

नागरिकता मिलने के बाद पाकिस्तान से आए लोगों ने अपनी आपबीती बताई। अपने पुराने दिनों की याद करते हुए नागरिकों की भावनाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने भारतमाता के जयघोष करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का विशेष आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ हरियाणा के व्यवस्थापक श्रीराम अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता राजकुमार शर्मा, सामाजिक सद्भाव संयोजक फरीदाबाद महानगर अरुण वालिया, सीमा जागरण मंच जिला संयोजक विमल खंडेलवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस्तावेज जुटाने में संघ के सदस्य को लगे दो वर्ष
हरियाणा के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगाशंकर मिश्र ने कहा कि संघ के स्वयंसेवक विगत दो वर्षों से उनके जरूरी दस्तावेज जुटाने में लगे हुए थे। भारतीय नागरिकता मिलने के उपरांत अब इनका आधार कार्ड, राशन कार्ड, मतदाता पहचान पत्र जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करवाना प्राथमिकता में शामिल है।

आईबी की रिपोर्ट के बाद मिली नागरिकता
एनआईटी-3 और प्रेस काॅलोनी निवासी यह 10 लोग वीजा पर भारत आए थे। इसके बाद से इनका वीजा रिन्यू नहीं हुआ। काफी प्रयासों के बाद इनका दोबारा से वीजा रिन्यू हुआ। इसके बाद नागरिकता देने के लिए आईबी रिपोर्ट में वर्षों से पेच फंसा रहा। आखिरकार आईबी रिपोर्ट के बाद इन्हें नागरिकता मिल गई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed