{"_id":"6af20cbc830197f9ef022cdc","slug":"teachers-will-search-for-children-who-have-left-school-and-conduct-a-survey-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-106849-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों को तलाशेंगे शिक्षक, सर्वे करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: स्कूल छोड़ चुके बच्चों को तलाशेंगे शिक्षक, सर्वे करेंगे
विज्ञापन
06 से सात साल के बच्चों की भी होगी पहचान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों से पढ़ाई छोड़ चुके विद्यार्थियों को दोबारा शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अब घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। इसके तहत गुरुग्राम में भी स्कूल छोड़ चुके और लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे विद्यार्थियों की पहचान की जाएगी। साथ ही छह से सात वर्ष आयु वर्ग के ऐसे बच्चों को भी चिह्नित किया जाएगा, जिन्हें अभी तक स्कूल में दाखिला नहीं मिला है।
सर्वे के दौरान शिक्षक अपने निर्धारित क्षेत्र में जाकर बच्चों और उनके अभिभावकों से संपर्क करेंगे। इस दौरान यह पता लगाया जाएगा कि बच्चों ने किस कारण से पढ़ाई छोड़ी है। इसके बाद उन्हें दोबारा स्कूल में दाखिला दिलाने और नियमित रूप से पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। शिक्षा विभाग का उद्देश्य कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।