{"_id":"60d3721e8ebc3e29fe5287f8","slug":"teachers-will-increase-the-number-of-students-in-government-schools-gurgaon-news-noi589353712","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाएंगे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाएंगे शिक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। नए शैक्षणिक सत्र 2021-22 के तहत सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए शिक्षक हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपी है कि स्कूलों के आस-पास के क्षेत्र में घर-घर जाकर बच्चों के अभिभावकों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने के लिए जागरूक करें। इस दौरान शिक्षक अभिभावकों को शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए शुरू योजनाओं के बारे में बताया जा रहा है। जिसमें मुफ्त पाठ्यक्रम की पुस्तकें, स्कूल वर्दी की राशि, मिड डे मील योजना सहित अन्य छात्रवृत्तियों की जानकारी दी जा रही है।
सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या घटने के आंकड़े जारी होने के बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया है और सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को दाखिलों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। निजी स्कूलों की तर्ज पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक घर-घर जाकर बच्चों का सर्वे कर रहे हैं कि कितने बच्चे हैं, कौन से स्कूल व कक्षा में पढ़ रहे हैं। वहीं शिक्षा निदेशालय ने भी निजी स्कूलों के बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने के बारे में निर्देश दिए हुए हैं, क्योंकि निजी स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद चल रहे हैं और काफी अभिभावक अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। शिक्षकों को पहली कक्षा में बच्चों के दाखिले कराने पर फोकस किया जा रहा है।
शिक्षकों को सरकारी स्कूलों में दाखिलों की संख्या बढ़ाने के लिए निर्देश दिए हैं। पहली कक्षा में दाखिलों को लेकर ज्यादा फोकस किया जा रहा है, ताकि छोटे बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाया जा सके। वहीं दूसरी से 12वीं कक्षा तक भी सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
- प्रेमलता यादव, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, गुरुग्राम।
फोटो-06- सरकारी स्कूलों में दाखिले बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर सर्वे रहे शिक्षक।
--- प्रवीन कुमार