{"_id":"5efe14cd8ebc3e430e340a08","slug":"teachers-protest-gurgaon-news-noi5208766150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीटीआई के समर्थन में आया हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीटीआई के समर्थन में आया हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
विज्ञापन
गुरुग्राम में धरना पर बैठे पीटीआई शिक्षाओं को समर्थन देने पहुंचे कोंग्रेस विधायक
- फोटो : Gurgaon
पीटीआई के समर्थन में आया हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ
गुरुग्राम। पीटीआई अध्यापकों की सेवा बहाली की मांग पर हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ भी अब अनशन पर बैठा। वहीं महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह ने भी शिक्षकों का समर्थन किया। बृहस्पतिवार को संघ के उप प्रधान सत्यनारायण यादव, जिला प्रधान सुभाष यादव, खंड गुरुग्राम के सचिव सुरेंद्र गुलिया व सदस्य मनोज कुमार अनशन पर बैठे।
धरने को संबोधित करते हुए संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रही है। महामारी के समय सरकार रोजगार देने की जगह रोजगार छीन रही है। अनेक विभागों के हजारों कर्मचारियों की छंटनी की जा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली आदि सभी विभागों में निजीकरण की नीतियां लागू कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार 1983 पीटीआई की सेवा बहाल कर इन परिवारों को बर्बाद होने से बचाने का काम करे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व जिला प्रधान कंवरलाल, सुभाष व श्रीभगवान ने कहा कि उचाना में उपमुख्यमंत्री से मिलने गए पीटीआई अध्यापकों पर किए गए लाठीचार्ज की सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा कड़ी निंदा करता है। सीआईटीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष सतबीर ने कहा कि हम पूर्ण रूप से पीटीआई अध्यापकों के साथ हैं और किसी भी प्रकार के बल प्रयोग की कड़ी निंदा करते हैं। इस मौके पर भगवान, सोनू यादव, सुमन, रजनी, राज नेहरा, राज भारत, पवन, राज कुमार, राजेंद्र, वीरेंद्र, सतबीर, उषा सरोहा, राजेंदर सरोहा, एसएल प्रजापति आदि मौजूद रहे।