{"_id":"6a301a77367fef17a20beb44","slug":"teachers-innovative-teaching-tools-will-gain-recognition-on-a-national-platform-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-91549-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: शिक्षकों के नवाचारी शिक्षण टूल्स को मिलेगी राष्ट्रीय मंच पर पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: शिक्षकों के नवाचारी शिक्षण टूल्स को मिलेगी राष्ट्रीय मंच पर पहचान
विज्ञापन
एससीईआरटी ने एनसीईआरटी को भेजे चयनित श्रेष्ठ टूल्स
इसका उद्देश्य पढ़ाई को सरल, रोचक और गतिविधि आधारित बनाना है
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रदेशभर के शिक्षकों की ओर से विकसित किए गए नवाचारी शिक्षण टूल्स को अब राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से चयनित श्रेष्ठ टूल्स को सोमवार को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) भेज गया है।
शिक्षकों ने विभिन्न विषयों और शैक्षणिक अवधारणाओं पर एक हजार से अधिक टूल्स तैयार किए हैं, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई को सरल, रोचक और गतिविधि आधारित बनाना है। वर्तमान में विशेषज्ञों की टीम इन टूल्स का मूल्यांकन कर रही है। चयनित नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।
इन टूल्स के माध्यम से कक्षा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच, समस्या समाधान क्षमता और व्यावहारिक समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में भी ये नवाचार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। शिक्षकों के प्रदर्शन को बेहतर तरीके से समझने के लिए एससीईआरटी हरियाणा की ओर से गुरुग्राम में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। 9 से 11 जून तक चली इस कार्यशाला में शिक्षकों के मूल्यांकन के लिए नए टूल तैयार करने और उन्हें प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई थी।