{"_id":"5d7fd8548ebc3e015c0ca8b5","slug":"teacher-has-been-looted-gurgaon-news-noi4617234101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा
विज्ञापन
नकाबपोश बदमाशों ने शिक्षिका को लूटा
गुरुग्राम। गुरुग्राम में ऑटो से स्कूल जाने के लिए निकली निजी स्कूल की शिक्षिका को सोमवार सुबह एमजी रोड अंडरपास के नजदीक नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने लूट लिया। जिस स्थान पर वारदात हुई वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर ही पीसीआर वैन खड़ी थी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने दौड़ कर पुलिस पीसीआर से गुहार लगाई जिसके बाद पीसीआर ने पीड़िता को सेक्टर-29 थाने पहुंचा दिया। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, आरडी सिटी निवासी ज्योति भंडारी ने शिकायत में बताया कि वह दिल्ली के बसंतकुंज क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में शिक्षिका हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह ऑनलाइन ऐप उबर से ऑटो बुक करवाकर एमजी रोड जा रही थी। जैसे ही ऑटो इफ्को चौक अंडरपास के नजदीक पहुंची तो बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने ऑटो रुकवा लिया और उसे गोली मारने की धमकी देते हुए उससे लूटपाट करने लगे जब भी पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी दी।
आरोपियों ने महिला से गहने, 11 हजार रुपये नकद छीन लिए और फरार हो गए। पीड़िता की नजर वारदात स्थल से करीब 200 मीटर दूर खड़ी पीसीआर पर पड़ी तो वह दौड़ती हुई पहुंची और आपबीती बताई। पीसीआर में तैनात पुलिसकर्मियों ने पीड़िता को गाड़ी में बैठाकर सेक्टर-29 थाने ले गए जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।