फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Taxis got stuck in some places, while soil erosion occurred in others.

Gurugram News: कहीं फंसी टैक्सी तो कहीं हुआ मिट्टी का कटाव

Thu, 06 Aug 2026 05:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
Taxis got stuck in some places, while soil erosion occurred in others.
न्यू गुरुग्राम। बारिश से द्वारका एक्सप्रेसवे के कई सेक्टरों और सोसाइटियों के बाहर जलभराव हो गया। इससे निवासियों और घरेलू सहायिकाओं को आवाजाही में भारी परेशानी हुई। सेक्टर-102-102ए के भूमिगत मार्ग में करीब दो फीट पानी भर गया। सेक्टर-103 की सत्या द हर्मिटेज सोसाइटी के बाहर भी जलभराव दिखा। सेक्टर-104 की मुख्य सड़क, राजेंद्र पार्क और न्यू पालम विहार में घुटने तक पानी जमा हो गया। सेक्टर-107 के एम3एम वुडशायर और सिग्नेचर ग्लोबल सोलेरा के मुख्य द्वार जलमग्न हो गए। सेक्टर-108 की रहेजा वेदांता सोसाइटी को बांटने वाली सड़क पर पानी भर गया। इससे मनोरंजन केंद्र और बाजार तक पहुंच बाधित हुई। अशोक विहार फेज-3 में स्कूली बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को दिक्कत हुई। शीतला कॉलोनी में एक टैक्सी फंस गई, जबकि सेक्टर 5 में भी घुटने तक पानी में लोगों को चलना पड़ा। न्यू पालम विहार फेज-2 के सेवा मार्ग पर मिट्टी का कटाव हुआ, जिससे सड़क कमजोर हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed