{"_id":"610d75728ebc3e93ad092821","slug":"target-to-vaccinate-10650-people-today-gurgaon-news-noi597883576","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 10650 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 10650 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। संक्रमण से बचाव के लिए किए जा रहे टीकाकरण के क्रम में शनिवार को जिले में 70 शासकीय केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा, जहां टीके की पहली व दूसरी डोज को मिलाकर 10,650 लोगों को टीका लगाया जाएगा। इसमें से 3600 लोगों को टीके की पहली व 7050 लोगों को दूसरी डोज दी जाएगी। इसमें से चौमा, बादशाहपुर, तिगड़ा, मानेसर व चंद्रलोक शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोवाक्सिन की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी।
इसके साथ ही सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी जाएगी। इसके लिए 100-100 स्लॉट रखे गए हैं। इसके साथ ही उक्त केंद्र पर कोविशील्ड की पहली व दूसरी डोज के लिए भी 100-100 स्लॉट रखे गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिले में 17887 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें से सरकारी केंद्रों पर 5039 व निजी केंद्रों पर 12848 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। इसमें से 11446 को पहली व 6441 को दूसरी डोज दी गई। वहीं, सेक्टर-31 पॉलीक्लीनिक केंद्र पर 100-100 लोगों को स्पूतनिक वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज दी गई। विदेश जाने वाले 50 व हुडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर 43 लोगों को कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज दी गई।