फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   tample

Gurugram News: सवा करोड़ की लागत से तैयार होगा बाबा खाटूश्याम का नवनिर्मित मंदिर

Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
tample
- दो शिखर 21-21 फुट एवं एक शिखर 31 फुट का बनाया जाएगा।-
विज्ञापन

- मंदिर में शिव परिवार, श्री राम परिवार एवं सालासर बालाजी का होगा मंदिर



संवाद न्यूज़ एजेंसी

फिरोजपुर झिरका। शहर के वार्ड नंबर सात में सर्व बिरादरी के सौजन्य एवं पंजीकृत हारे के सहारे बाबा श्याम हमारा मंडल सेवा समिति के तत्वावधान में खाटू नरेश बाबा खाटूश्याम का मंदिर का निर्माण होने जा रहा है। उक्त जानकारी मंडल सेवा समिति ने दी है। जानकारी में बताया कि शहर के समस्त हिंदू समाज के जिम्मेदार दानी दाताओं के सहयोग नवनिर्माण मंदिर का निर्माण कार्य लगभग आधा हो चुका है। मंदिर निर्माण को लेकर लगभग सवा करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है।

मंदिर गर्भगृह में बाबा के शीश का दरबार बाबा खाटूधाम की तर्ज पर ही लगाया जाएगा और भक्तों के दिव्य दर्शनों के लिए बाबा खाटू श्याम की अखण्ड अमर ज्योत बाबा खाटू श्याम धाम से लाई जाएगी। मंदिर में शिव परिवार, श्री राम परिवार एवं सालासर बालाजी का दरबार लगाया जाएगा। मंदिर की भव्यता एवं आकर्षण बनाने के लिए मकराना के संगमरमर के पत्थर लगाए जाएंगे। बाबा श्याम के मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए मंदिर के ऊपर तीन शिखर लगाए जाएंगे, जिसमें दो शिखर 21-21 फुट एवं एक शिखर 31 फुट का बनाया जाएगा। आगामी फरवरी 2026 में मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम किया जाएगा। इस अवसर पर महेंद्र सैनी, दुलीचन्द सैनी, विजय सैनी, मुकेश चौटाला, नरेश भगत , बिज़ी, सोनू भगत ,विवेक ,सुरेंद्र, सुंदर जी,ओमी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed