फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Take special care of animals during the scorching heat

Gurugram News: भीषण गर्मी में पशुओं का रखें विशेष ध्यान

Wed, 27 May 2026 12:31 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Take special care of animals during the scorching heat
नूंह। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने पशुपालकों से पशुओं को लू (हीट स्ट्रेस) से बचाने के लिए जरूरी सावधानियां अपनाने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि अधिक गर्मी का असर पशुओं के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन पर पड़ता है, इसलिए उन्हें छायादार और ठंडे स्थान पर रखा जाए।
विज्ञापन

शेड की छत पर फूस, घास या सफेद पेंट करने से गर्मी कम होती है। पशुपालकों को पशुओं के लिए 24 घंटे साफ और ठंडा पानी उपलब्ध कराने की सलाह दी गई है। साथ ही सुबह-शाम ही पशुओं को बाहर ले जाने और दोपहर के समय छाया में रखने को कहा गया है। दिन में 2-3 बार पानी का छिड़काव, नहलाना तथा पंखे या फॉगर्स का उपयोग भी लाभकारी बताया गया। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. विरेंद्र सहरावत ने बताया कि संतुलित आहार, हरा चारा और मिनरल मिक्सचर पशुओं को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed