{"_id":"6af46a9aefe8139b2508866f","slug":"taekwondo-athletes-intensify-preparations-for-khel-mahakumbh-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107036-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खेल महाकुंभ के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने तेज की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खेल महाकुंभ के लिए ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने तेज की तैयारी
विज्ञापन
नेहरू स्टेडियम में अभ्यास करते हुए ताइक्वांडो खिलाड़ी। संवाद
- 16 नवंबर से शुरू होगा आयोजन, रोजाना अभ्यास कर खेल की बारीकियां सीख रहे जिले के खिलाड़ी
फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खेल महाकुंभ में पदक जीतने के लक्ष्य के साथ जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने तैयारी तेज कर दी है। 16 नवंबर से शुरू होने वाले आयोजन को लेकर खिलाड़ी रोजाना अभ्यास कर रहे हैं। इस दौरान किक, पंच, बचाव और मुकाबले की तकनीकों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही फिटनेस, गति और संतुलन बेहतर करने के लिए भी अभ्यास कराया जा रहा है।
प्रशिक्षक भगवत सिंह ने बताया कि खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर देता है। इसके लिए नियमित अभ्यास कराया जा रहा है। ताइक्वांडो में शारीरिक ताकत के साथ सही समय पर तकनीक का इस्तेमाल करना भी जरूरी है। इसी के अनुसार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
खिलाड़ी आशु ने बताया कि वह रोजाना अभ्यास कर अपनी फिटनेस और तकनीक पर ध्यान दे रहे हैं। प्रम ने कहा कि मुकाबले में गलती से बचने के लिए प्रशिक्षक की ओर से बताई जा रही बारीकियां सीख रहे हैं। अपेक्षा ने बताया कि खेल महाकुंभ में पदक जीतना उनका सपना है। इसके लिए वह पूरी मेहनत कर रही हैं। नियमित अभ्यास से उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा है। वहीं, पंकज ने बताया कि पहली बार खेल महाकुंभ में जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलना उनके लिए खास है।