फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Swimmers' impressive feat: Runners-up with 27 medals.

Gurugram News: तैराकों का कमाल, 27 पदकों के साथ बने उपविजेता

Wed, 23 Sep 2026 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
Swimmers' impressive feat: Runners-up with 27 medals.
राज्यस्तरीय स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्गों में किया शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

नंबर गेम - 09 स्वर्ण पदक जीते
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के तैराकों ने राज्यस्तरीय स्कूल तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कुल 27 पदक जीते, जिनमें 9 स्वर्ण, 12 रजत और 6 कांस्य शामिल हैं। इस बेहतरीन प्रदर्शन से जिले ने समग्र दूसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-19 वर्ग में आर्यमन सूरी ने 200 और 400 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण पदक प्राप्त किए। उन्होंने 100 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक भी जीता। सिद्धार्थ गुलाटी ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल में स्वर्ण और 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक अपने नाम किया। आर्यमन सूरी, यथार्थ ठाकरान, सिद्धार्थ गुलाटी और सौभाग्य कश्यप की टीम ने 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में स्वर्ण पदक जीता। सौभाग्य कश्यप ने 50 और 100 मीटर बैकस्ट्रोक में दो रजत पदक हासिल किए। 4x100 मीटर मेडले रिले में सौभाग्य कश्यप, आर्यमन सूरी, निखिल शर्मा और यथार्थ ठाकरान की टीम को कांस्य पदक मिला।
विज्ञापन

अंडर-17 और अंडर-14 वर्ग का प्रदर्शन
अंडर-17 वर्ग में अनंत गुलिया ने 50 मीटर बैकस्ट्रोक और 200 मीटर इंडिविजुअल मेडले में स्वर्ण पदक जीते। उन्होंने 50 मीटर बटरफ्लाई में रजत पदक भी हासिल किया। शुभम सिहाग ने 200 मीटर फ्रीस्टाइल में रजत पदक जीता। किराव भाटिया ने 50 मीटर बटरफ्लाई में कांस्य और शिवांश सिंह ने 100 व 200 मीटर बटरफ्लाई में दो कांस्य पदक प्राप्त किए। अंडर-14 वर्ग की 4x100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले में विवान कीथ सतीजा, देवव्रत ठाकरान, हिमाक्ष शर्मा और कृषांग सिरोही की टीम ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन



------------------------------
तीनों आयु वर्गों में तैराकों का प्रदर्शन बेहद सराहनीय रहा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, कोचों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल हुई है। खिलाड़ियों से भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। - जगदीश अहलावत, सहायक खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed