फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sushma won the gold medal in the School State Judo Championship.

Gurugram News: स्कूल स्टेट जूडो चैंपियनशिप में सुषमा ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Wed, 17 Sep 2025 06:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 06:56 PM IST
विज्ञापन
Sushma won the gold medal in the School State Judo Championship.
कुरुक्षेत्र के लाडवा में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित हुई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


गुरुग्राम। कुरुक्षेत्र के लाडवा में 16 से 18 सितंबर तक आयोजित राज्य स्तरीय स्कूल जूडो चैंपियनशिप में गुरुग्राम की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रतियोगिता में जिले की तीन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने गोल्ड मेडल जीतकर गुरुग्राम का मान बढ़ाया।



अंडर-14 आयु वर्ग के 40 किलोग्राम भार वर्ग में वंशिका कटारिया ने अपने बेहतरीन कौशल और आत्मविश्वास के दम पर प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और स्वर्ण पदक जीता। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग में वंशिका पंवार ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में दमदार खेल दिखाते हुए पहला स्थान हासिल किया। इसी आयु वर्ग के 44 किलोग्राम भारवर्ग में सुषमा ने जबरदस्त मुकाबलों के बाद स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन




इन तीनों छात्राओं की जीत से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे गुरुग्राम में खुशी की लहर दौड़ गई है। कोच और खेल प्रेमियों का कहना है कि यह सफलता इन बेटियों की कठिन मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। राज्य स्तरीय स्कूल जूडो चैंपियनशिप में हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया, लेकिन गुरुग्राम की बेटियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




खेल अधिकारियों ने इन विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि गुरुग्राम की बेटियां न केवल राज्य स्तर बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का परचम लहराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed