फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Sushant Lok team tops environment quiz competition.

Gurugram News: पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सुशांत लोक की टीम अव्वल

Tue, 13 Oct 2026 04:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 04:59 PM IST
विज्ञापन
Sushant Lok team tops environment quiz competition.
जिले के विभिन्न खंडों से चयनित स्कूलों की टीमों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 4/8 मरला स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 2026-27 का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से चयनित स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जागरूकता का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्राकृतिक संसाधनों और सतत विकास जैसे गंभीर विषयों पर सवाल-जवाब किए गए। कड़े मुकाबले के बाद, सेक्टर-43 स्थित सुशांत लोक जीएमएसएसएस की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, गुरुग्राम गांव के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम दूसरे और सोहना जीएमएसएसएस की टीम तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कासना ने विजेता छात्रों और उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व जिम्मेदार नागरिकता की भावना पैदा करती हैं। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र लोहचब और जिला गणित विशेषज्ञ बलवान बाना ने भी छात्रों को प्रेरित करते हुए पर्यावरण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और तार्किक सोच विकसित करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता को सफल बनाने में क्विज मास्टर दीपा (पीजीटी जीव विज्ञान), मूल्यांकनकर्ता एकता व मीनू, और विद्यालय प्रभारी अनिता शर्मा सहित समस्त स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed