फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Surprise inspection of Chief Minister Flying Squad in Sohna Municipal Council

Gurugram News: सोहना नगर परिषद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते का औचक निरीक्षण

Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Oct 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Surprise inspection of Chief Minister Flying Squad in Sohna Municipal Council
13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, प्रॉपर्टी आईडी का पोर्टल मिला बंद
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



सोहना। सोहना नगर परिषद में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम के पहुंचते ही नगर परिषद के कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण करने के लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम सुबह 11 बजे पहुंची, जिसमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार मौजूद रहे। उड़नदस्ते की टीम शाम 5 बजे तक सिस्टम और दस्तावेज को खंगालने में जुटी रही।


उड़नदस्ते के अधिकारी इंस्पेक्टर ताराचंद ने बताया कि मौके पर 13 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। प्रॉपर्टी त्रुटियां ठीक कराने को लेकर पोर्टल पर 1 जनवरी 2023 से 7146 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 6135 प्रॉपर्टी त्रुटियां अप्रूव की गईं, जिसमें 635 रद्द की गईं और 293 आवेदन अभी लंबित हैं। इसके अलावा 93 नई प्रॉपर्टी आईडी हैं, जाे कार्यकारी अभियंता के पास लंबित हैं। भवन निरीक्षक से लंबित पड़े नक्शे के बारे में जानकारी ली गई। भवन निरीक्षक का कहना है कि 21 सितंबर 2023 से पोर्टल बंद है जिसके कारण नक्शे का डाटा प्राप्त नहीं हो सका। इन सभी की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed