{"_id":"68f4d64072f91c269f0c80ca","slug":"supreme-courts-relief-on-firecrackers-brings-cheer-to-pataudi-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-70120-2025-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की राहत से पटौदी में बढ़ी रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की राहत से पटौदी में बढ़ी रौनक
विज्ञापन
गोदामों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, लोग मनचाहे पटाखे खरीदने में दिखे व्यस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। दिवाली पर्व से तीन दिन पहले सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिल्ली-एनसीआर में ग्रीन पटाखों को कुछ शर्तों के साथ फोड़ने की अनुमति दी गई है। इसके बाद से ही स्थानीय लोगों और पटाखा व्यापारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कोर्ट के आदेश के बाद बाजारों और पटाखा गोदामों में रौनक लौट आई है।
पटौदी में मौजूद दो पटाखा गोदामों में सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपने मनचाहे पटाखे खरीदने में व्यस्त दिखे। कई लोग तो भारी-भरकम कट्टों में पटाखे खरीदकर ले जाते नजर आए। अनुमान लगाया जा रहा है कि आज पटाखे खरीदने वालों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है।
पटौदी स्थित एक पटाखा गोदाम के मालिक ने बताया कि पटाखे खरीदने वालों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि लोग दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा, उत्तराखंड, अलवर, बहरोड़, महेंद्रगढ़, नजफगढ़, कोसली और नारनौल जैसे विभिन्न शहरों से पटाखे खरीदने के लिए पटौदी पहुंच रहे हैं। गोदाम संचालक ने बताया कि उनका प्रयास है कि हर ग्राहक को उसकी पसंद के अनुसार पटाखे उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने बताया कि उनके गोदाम में बिकने वाले पटाखे रोहतक, हनुमानगढ़, पांवटा, खन्ना (पंजाब), हांसी और शिवकाशी जैसे शहरों से मंगाए जाते हैं।