{"_id":"6109817e8ebc3e88d5101144","slug":"supply-of-dirty-water-in-gandhinagar-for-four-days-gurgaon-news-noi5973644163","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीनगर में चार दिन से गंदे पानी की सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीनगर में चार दिन से गंदे पानी की सप्लाई
विज्ञापन
गुरुग्राम। आमजन की समस्याओं के प्रति आंखें मूंदना नगर निगम अधिकारियों का शगल बन गया है। इसकी एक बानगी शहर के गांधी नगर में देखी जा सकती है। यहां चार दिन से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है, लोग बार-बार शिकायत भी कर रहे हैं, लेकिन नगर निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
गली नंबर पांच में रहने वाले शिव कुमार, अलका, रितु, ललित, आनंद ने बताया कि पानी पीना तो हाथ भी नहीं साफ नहीं कर सकते। पानी से उठती बदबू से पूरा घर बुरी तरह महक रहा है। गली नंबर 14 के अमित बांगिया, कुमुद, अनमोल ने बताया कि पिछले चार दिनों से घरों में पेयजल में सीवर का पानी मिक्स होकर आ रहा है। गली नंबर 3 से 14 तक के निवासियों को परेशानी हो रही है। मजबूरन पीने के लिए पानी बाजार से खरीदकर लाना पड़ रहा है।
एसडीओ नरेंद्र पंवार ने कहा कि समस्या का पता लगने के बाद क्षेत्र के जेई को पेयजल सप्लाई की लाइन जांच करने के आदेश दिए गए हैं। समस्या के मूल का पता लग पाएगा। जल्द ही लीकेज ढूंढ कर उसे ठीक कर दिया जाएगा।