{"_id":"5de020f78ebc3e54b546a407","slug":"suicide-in-delhi-gurgaon-news-noi4758513131","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारोबारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित धर्म कॉलोनी में दवा कारोबारी ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस और फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अंकित चौधरी (30) कई साल से गुरुग्राम में दवा का कारोबार करते थे। वह धर्म कॉलोनी में अपने फ्लैट में पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी भी एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके दोस्त चिराग ने फोन किया, कई बार फोन करने के बाद भी जब अंकित ने फोन नहीं उठाया तो वह उनके फ्लैट पर गया जहां उसने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त अंकित की पत्नी दफ्तर गई हुई थी, वह घर पर अकेला था। पुलिस की सूचना पर गुरुग्राम पहुंचे अंकित के पिता रविंद्र चौधरी ने आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई शक नहीं जताया। पुलिस को पति-पत्नी के आपसी विवाद की आशंका से जांच कर रही है।