फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   suicide in delhi

कारोबारी ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या की

Fri, 29 Nov 2019 01:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
suicide in delhi
गुरुग्राम। पालम विहार स्थित धर्म कॉलोनी में दवा कारोबारी ने बृहस्पतिवार सुबह फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पुलिस और फारेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी अंकित चौधरी (30) कई साल से गुरुग्राम में दवा का कारोबार करते थे। वह धर्म कॉलोनी में अपने फ्लैट में पत्नी के साथ रह रहे थे। उनकी पत्नी भी एक निजी कंपनी में कार्यरत है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह अपने दफ्तर नहीं पहुंचे तो उनके दोस्त चिराग ने फोन किया, कई बार फोन करने के बाद भी जब अंकित ने फोन नहीं उठाया तो वह उनके फ्लैट पर गया जहां उसने देखा कि वह फंदे से लटका हुआ है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त अंकित की पत्नी दफ्तर गई हुई थी, वह घर पर अकेला था। पुलिस की सूचना पर गुरुग्राम पहुंचे अंकित के पिता रविंद्र चौधरी ने आत्महत्या के कारणों को लेकर कोई शक नहीं जताया। पुलिस को पति-पत्नी के आपसी विवाद की आशंका से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed