फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Suggestions and objections sought on collector rate increase proposal in Gurugram

गुरुग्राम में कलेक्टर रेट बढ़ोतरी: 15 से 75 फीसदी तक इजाफा प्रस्तावित; मांगे गए सुझाव और आपत्तियां

Sun, 29 Mar 2026 05:21 PM IST
Rahul Kumar Tiwari मयंक तिवारी, गुरुग्राम
मयंक तिवारी, गुरुग्राम Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 29 Mar 2026 05:21 PM IST
सार

गुरुग्राम प्रशासन ने 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में 15 से 75 फीसदी तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव दिया है। डीएलएफ फेज, सोहना और कई सेक्टरों में दरें बढ़ेंगी। एक अप्रैल से लागू प्रस्ताव पर जनता से सुझाव और आपत्तियां मांगी गई हैं।

विज्ञापन
Suggestions and objections sought on collector rate increase proposal in Gurugram
आम जनता से सुझाव और आपत्तियां सोमवार शाम तक मांगी गईं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम प्रशासन ने 2026-27 के लिए कलेक्टर रेट में 15 से 75 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित की है। नई दरें एक अप्रैल से लागू होंगी। आम जनता से सुझाव और आपत्तियां सोमवार शाम तक मांगी गई हैं।

विज्ञापन


कृषि भूमि पर 15 से 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। बादशाहपुर और सोहना क्षेत्र की जमीनें महंगी होंगी। डीएलएफ फेज एक से फेज पांच तक 15 से 45 फीसदी वृद्धि का प्रस्ताव है। नंगली उमरपुर, नूरपुर झाड़सा और पलड़ा में 60 से 75 फीसदी तक की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। चकरपुर, नाथूपुर और चंदन नगर में भी 25 से 75 फीसदी तक वृद्धि के प्रस्ताव हैं। सेक्टर-58, 59, 60, 62 और 63 में संपत्तियों पर 25 से 75 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है। जिला राजस्व अधिकारी विजय यादव ने बताया कि सुझावों पर विचार के बाद अंतिम दरें तय होंगी।
विज्ञापन


प्रमुख क्षेत्रों में प्रस्तावित वृद्धि
न्यू कॉलोनी क्षेत्र में व्यावसायिक दरों में 45 फीसदी और आवासीय में 25 फीसदी वृद्धि है। सिविल लाइंस से जेल सड़क की व्यावसायिक प्रॉपर्टी में 60 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। कार्टरपुरी क्षेत्र की आवासीय दरों में 60 फीसदी की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। दिल्ली सड़क और महरौली सड़क पर आवासीय दरों में 45 फीसदी, दुकान व ऑफिस के लिए 75 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है। डीएलएफ कॉलोनी पुरानी में आवासीय दरों में 15 फीसदी, व्यावसायिक में 25 फीसदी वृद्धि प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed