फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Substance abuse is society's greatest enemy.

Gurugram News: डिजिटल कक्षाओं और पुस्तकालयों से लैस होंगे पीएमश्री स्कूल

Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Substance abuse is society's greatest enemy.
मंजूरी के लिए 18 स्कूलों की सूची मुख्यालय भेजी गई, हरित परिसर बनाने पर भी रहेगा जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के पीएमश्री स्कूल डिजिटल कक्षाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, बेहतर पुस्तकालयों और हरित परिसर जैसी सुविधाओं से लैस होंगे। इसके लिए 18 स्कूलों के नाम मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। डिजिटल संसाधनों के जरिए बच्चों को सरल और रोचक तरीके से विषयों के बारे में समझाया जाएगा। वहीं, स्मार्ट क्लासरूम के जरिए विद्यार्थियों को तकनीक आधारित शिक्षण का लाभ मिलेगा। आधुनिक प्रयोगशालाएं विकसित होने से उन्हें विज्ञान सहित अन्य विषयों में प्रायोगिक ज्ञान हासिल करने के अवसर भी मिलेंगे।

पहले चरण के बाद 18 स्कूलों के नाम भेजे
पीएमश्री स्कूलों के चयन और विकास की प्रक्रिया के तहत 18 स्कूलों के नाम मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। इससे पहले शुरुआती चरण में तीन स्कूलों के नाम भेजे गए थे। अब जिले में अधिक स्कूलों को योजना के दायरे में लाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है। इनमें कंकरौला का सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानेसर का बालक सीनियर सेकेंडरी स्कूल और हेलीमंडी का कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल भी शामिल हैं। स्कूलों के चयन के लिए जिला स्तर पर समिति गठित की गई है। इस समिति में शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारी शामिल हैं। मुख्यालय से मंजूरी मिलने के बाद चयनित स्कूलों में निर्धारित मानकों के अनुसार आधुनिक सुविधाएं विकसित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

पुस्तकालय और हरित परिसर पर भी रहेगा जोर
योजना के तहत स्कूलों के पुस्तकालयों में बेहतर आधारभूत सुविधाओं पर भी जोर रहेगा। इससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए उपयोगी पुस्तकें मिल सकेगी। वहीं, हरित परिसर विकसित करने से स्कूलों का वातावरण अधिक स्वच्छ, आकर्षक और विद्यार्थियों के अनुकूल बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 स्कूलों के नाम मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं। स्वीकृति मिलने के बाद निर्धारित मानकों के अनुसार स्कूलों में डिजिटल कक्षाओं, आधुनिक प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों और हरित परिसर जैसी सुविधाओं को विकसित किया जाएगा। इससे विद्यार्थियों को तकनीक के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा को निखारने के बेहतर अवसर मिलेंगे। -इंदू बोकन, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed