फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Subhash Chowk will be the interchange point for the Old Gurugram Metro and Bhondsi Railway Station.

Gurugram News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और भोंडसी-रेलवे स्टेशन का इंटरचेंज होगा सुभाष चौक

Mon, 02 Feb 2026 06:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
Subhash Chowk will be the interchange point for the Old Gurugram Metro and Bhondsi Railway Station.
सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन का अलाइनमेंट बदला, सोहना रोड की ओर शिफ्ट, सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन जैसा बनेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने प्रस्तावित रेलवे स्टेशन से भोंडसी मेट्रो रूट को देखते हुए सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन के अलाइनमेंट में बदलाव किया है। अब इसे सोहना रोड की ओर से शिफ्ट किया गया है ताकि रेलवे स्टेशन-भोंडसी मेट्रो के यात्रियों को सहूलियत मिले। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और भोंडसी-रेलवे स्टेशन रूट का सुभाष चौक इंटरचेंज होगा। यह दिल्ली मेट्रो के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन जैसा होगा।
जीएमआरएल की ओर से मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर सिटी तक मेट्रो का निर्माण किया जाना है। पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-नौ तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में 14 मेट्रो स्टेशन की लोकेशन, डिजाइन, जमीन और यूटिलिटी शिफ्टिंग समेत अन्य कार्यों को सिरे चढ़ाया जा रहा है। जीएमआरएल के अनुसार, सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। पहले सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन ग्रीन पार्क के पास प्रस्तावित था। जबकि, रेलवे स्टेशन से भोंडसी जाने वाली मेट्रो का स्टेशन सोहना रोड पर प्रस्तावित है। इसलिए जीएमआरएल ने सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन के अलाइनमेंट में बदलाव कर दिया है। सोहना रोड के साथ सुभाष चौक मेट्रो स्टेशन को किया गया है।
विज्ञापन

जीएमआरएल के अनुसार, ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो और भोंडसी-रेलवे स्टेशन रूट के लिए सुभाष चौक स्टेशन इंटरचेंज होगा। दूसरा दोनों मेट्रो के यात्रियों को राहत मिलेगी। इसे एक प्रकार से डीएमआरसी के सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन की तरह होगा। सिकंदरपुर मेट्रो पर दिल्ली मेट्रो और रैपिड मेट्रो मिलती है। साइबर सिटी मेट्रो स्टेशन की डिजाइन तैयार कर मंजूरी के लिए भेजा गया है। यहां पर नमो भारत का स्टेशन बनना है। नमो भारत ने साइबर सिटी के जगह में थोड़ा बदलाव किया है। उसी अनुसार जीएमआएल ने अपना स्टेशन डिजाइन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई जगहों पर जमीन की जरूरत
सेक्टर-45 व साइबर पार्क स्टेशन की भी जगह तय है। सुभाष चौक स्टेशन के अलाइनमेंट में बदलाव किया गया है। सेक्टर-47 स्टेशन के पास बख्तावर चौक पर अंडरपास बनना है, डिटेल जानकारी जीएमडीए को दी गई है जल्द इसे फाइनल किया जाएगा। उद्योग विहार फेज- 6 स्टेशन के लिए जगह है। सेक्टर-10 स्टेशन को बस डिपो में इंटीग्रेट करना है, जीएमडीए ने जमीन दे दी है। सेक्टर-37 स्टेशन टी प्वाइंट पर बनना है, यहां जमीन की जरूरत है। बसई गांव में जमीन के कारण थोड़ा बदलाव होगा। बसई से सेक्टर-101 एक स्पर लाइन ठीक है। एचएसवीपी को सभी स्टेशनों के लिए जमीन उपलब्ध करानी है, जिससे मेट्रो का कार्य तेजी से हो सके।

डीएमआरसी ने दी मंजूरी
मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन के पास जीएमआरएल का अलग स्टेशन (इंटरचेंज) बनना है। यहां पर डीएमआरसी का स्टेशन बना हुआ है। जीएमआरएल ने अपने स्टेशन की डिजाइन डीएमआरसी को मंजूरी के लिए भेजा था, जिसे अब मंजूरी मिल गई है। जीएमआरएल मिलेनियम सिटी सेंटर पर निर्माण को लेकर कदम उठाएगा। हालांकि, दोनों मेट्रो का जुड़ाव वॉक-वे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed