फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Stunts performed by luxury cars on Delhi Jaipur highway in Gurugram

Video: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लग्जरी कारों में स्टंटबाजी, पुलिसकर्मियों को किए अश्लील इशारे, देखें वीडियो

Mon, 18 Aug 2025 06:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 18 Aug 2025 06:51 PM IST
सार

जेड ब्लैक शीशों वाली इन गाड़ियों के सनरूफ खोल कर युवक गाड़ी की छत पर बैठे हुए थे। हाईवे पर कई जगहों पर यातायात पुलिसकर्मी भी खड़े थे। इन वीडियो में द्वारका एक्सप्रेसवे की लोकेशन भी दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
Stunts performed by luxury cars on Delhi Jaipur highway in Gurugram
स्टंट करते युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टाग्राम पर दो वीडियो वायरल हुए हैं, इनमें दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर करीब 12 लग्जरी कारों व गाड़ियों में सवार कई युवक सड़क पर स्टंट कर रहे हैं। गाड़ियों में सवार युवकों ने सनरूफ से बाहर निकलकर स्टंटबाजी के दौरान पंजाबी और हरियाणवी गाने बजा रहे थे। इतना ही नहीं, युवकों ने हाईवे पर गाड़ियों को खतरनाक तरीके से चलाया, इससे अन्य वाहनों के साथ हादसा होने का खतरा बना हुआ था। हालांकि इन वीडियो में कुछ लोकेशन दिल्ली सीमा क्षेत्र की दिखाई दे रही हैं। यह वीडियो दो दिन पहले का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

हाईवे पर कारों व गाड़ियों में स्टंट करने के दौरान पुलिसकर्मी इन वाहनों को रोकने का प्रयास करते हैं, लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण पुलिसकर्मी इन गाड़ियों को रुकवा नहीं पाते। वहीं, कारों में सवार युवक पुलिसकर्मियों को अश्लील इशारे करते हुए वीडियो में कैद हो गए हैं। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्टंटबाजी करते हुए युवकों व गाड़ियों का वीडियो उन पुलिसकर्मियों ने भी बनाई है। सड़क पर स्टंट करने के दौरान ही गाड़ियों में सवार युवकों ने ये वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम आईडी पर अपलोड किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ियों में तिरंगे झंडे लगे हुए हैं और यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की है। इनमें दिल्ली नंबर की काली स्कॉर्पियो गाड़ियों का एक काफिला अचानक गुरुग्राम-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पहुंचा। गाड़ियों पर तिरंगे लगे हुए थे। तेज रफ्तार से चलते हुए ये काफिला लगातार आगे बढ़ता रहा। गाड़ियों में कई कारें बिना नंबर प्लेट की भी शामिल थीं। 

विज्ञापन

जेड ब्लैक शीशों वाली इन गाड़ियों के सनरूफ खोल कर युवक गाड़ी की छत पर बैठे हुए थे। हाईवे पर कई जगहों पर यातायात पुलिसकर्मी भी खड़े थे। इन वीडियो में द्वारका एक्सप्रेसवे की लोकेशन भी दिखाई दे रही है। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर एयरटेल चौक के पास गाड़ियों को तेजी से चलाकर स्टंटबाजी की जा रही है। एक गाड़ी के दोनों ओर खिड़कियों में युवक बाहर निकले हुए हैं और चालक गाड़ियों को तेज गति में इधर-उधर दौड़ा रहा हैं।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि वीडियो की जांच कराई जा रही है। वीडियो को दिल्ली सीमा क्षेत्र में भी शूट किया गया है। गुरुग्राम क्षेत्र में स्टंटबाजी करने में शामिल गाड़ियों की पहचान करके उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हाईवे पर स्टंटबाजी के वीडियो में शामिल गाड़ियों की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed