फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Studying up to tenth earned crores Even after being less educated

दसवीं तक पढ़ाई करोड़ों की कमाई: कम पढ़े- लिखे होने के बाद भी शिक्षित लोगों के साथ करते थे ठगी, ऐसे हुआ खुलासा

Wed, 10 May 2023 10:04 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 10 May 2023 10:04 PM IST
सार

कम पढ़े लिखे होने के बावजूद ये साइबर अपराधी अच्छे पढे़ लिखे लोगों को भी झांसे में लेकर ठगी कर लेते थे। यह अपने आप में चौंकाने वाला तथ्य है। पकड़े गए आरोपी नई उम्र के हैं। इन सभी ने ठगी के माध्यम से कमाया हुआ पैसा अधिकांश अपने ऊपर खर्च किया है।

विज्ञापन
Studying up to tenth earned crores Even after being less educated
cyber crime - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे देश में 100 करोड़ की ठगी में शामिल पाए गए साइबर ठग सिर्फ 8वीं से 10वीं तक ही पढ़े हैं। कम पढ़े लिखे होने के बावजूद ये साइबर अपराधी अच्छे पढे़ लिखे लोगों को भी झांसे में लेकर ठगी कर लेते थे। यह अपने आप में चौंकाने वाला तथ्य है। पकड़े गए आरोपी नई उम्र के हैं। इन सभी ने ठगी के माध्यम से कमाया हुआ पैसा अधिकांश अपने ऊपर खर्च किया है। कुछ ने मकान भी बना लिए हैं जबकि कुछ वाहन खरीदने पर खर्च कर चुके हैं।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला का कहना है कि अभी ऐसे काफी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बचे हुए हैं, लेकिन यह लोग अभी भी पुलिस के रडार पर हैं। इसके लिए पुलिस पूरी मुस्तैदी से इनके पीछे लगी हुई है। अभी इन आरोपियों को पूछताछ के लिए दूसरे राज्यों की पुलिस भी लेगी।

विज्ञापन

 


तीन आरोपी सीएससी वाले भी गिरफ्तार
गांवों में ग्रामीणों को कई प्रकार की सुविधाएं देने वाले कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) वाले भी साइबर ठगी की चपेट में आए हैं। सीएससी चलाने वाले ऐसे तीन लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पुन्हाना के नई गांव में सीएससी चलाने वाले दो आरोपी मोहम्मद अब्बास व तजामुल के अलावा तिरवाड़ा गांव का मुकेश शामिल है। उक्त आरोपी साइबर ठगों से लेनदेन में अधिक कमीशन लिया करते थे और इनको पैसा निकालकर देते थे। यह खेल पिछले करीब दो से तीन साल से चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


आकर्षक ऑफर देकर फंसाते थे लोगों को

यह महाठग फेसबुक व ओएलएक्स आदि पर बाइक, कार, मोबाइल फोन इत्यादि जैसे उत्पादों पर आकर्षक ऑफर का लालच देकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। पीड़ित दिए गए मोबाइल नंबर पर जालसाज को कॉल करता और जालसाज कूरियर शुल्क, उत्पाद के परिवहन आदि के बहाने पीड़ित को धोखा देता लेकिन उत्पाद कभी डिलीवर नहीं होता था। यह जालसाज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुख्य रूप से नटराज पेंसिल की पैकेजिंग से संबंधित वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन पोस्ट करते थे, प्रति माह 30 हजार रुपये की कमाई का वादा करके पंजीकरण शुल्क, पैकिंग सामग्री, कूरियर शुल्क आदि के बहाने लोगों को ठगते थे। इसके अलावा यह साइबर अपराधी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर्षक प्रोफाइल बनाकर सेक्सटॉर्शन के माध्यम से पीडि़तों को ठगते थे। पीड़ितों को वीडियो चैट पर आने का लालच देते, जहां वे पीड़ितों की आपत्तिजनक स्थिति में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करते थे। इसके बाद उन्हें ब्लैकमेल करके उनसे बड़ी रकम वसूलते थे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed