फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students will present cultural programs filled with patriotism

Gurugram News: देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे विद्यार्थी

Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Students will present cultural programs filled with patriotism
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों के तहत ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आज
विज्ञापन


जिलास्तरीय समारोह में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा करेंगे ध्वजारोहण

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रतिभागी टीमों ने मंगलवार को मुख्य आयोजन स्थल सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया। फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल बुधवार को सुबह नौ बजे आयोजित होगी। फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त अजय कुमार जायजा लेंगे व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देंगे।


सीटीएम सपना यादव के मार्गदर्शन में सभी प्रतिभागियों द्वारा मुख्य आयोजन स्थल सेक्टर 38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में अभ्यास किया गया। सीटीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समारोह को भव्य रूप देने के लिए सभी प्रतिभागियों ने मंगलवार को पूरे जोश और उमंग के साथ अभ्यास किया। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह में इस बार प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण करने के साथ ही मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। 13 अगस्त को फाइनल फुल ड्रेस रिहर्सल के तहत रिहर्सल में मुख्य अतिथि का आगमन, ध्वजारोहण एवं सलामी, मुख्य परेड का निरीक्षण, जनता के नाम संदेश का वाचन, शहीदों के परिवारों का सम्मान, पुरस्कार वितरण आदि की रिहर्सल की जाएगी। सीटीएम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के अलावा योग, पीटी, डंबल व लेजियम शो सहित पुलिस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस, प्रजातंत्र के प्रहरी, स्टूडेंट पुलिस कैडेट, एनसीसी की टुकडिय़ों के अलावा ट्रैफिक पुलिस, होमगार्ड आदि की टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट किया जाएगा। समारोह में सरकार के विभिन्न विभागों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन





विकसित भारत की थीम पर वंदे मातरम पेश करेंगे 2047 विद्यार्थी

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में 2047 स्कूली बच्चे वंदे मातरम पर एक साथ प्रस्तुति देंगे जिसका विषय होगा विकसित भारत। यह अनूठी पहल डीसी अजय कुमार की सोच का परिणाम है, जिन्होंने इस बड़े पैमाने पर विद्यार्थियों को जोड़कर एक ऐसा आयोजन तैयार किया है, जो न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारेगा बल्कि राष्ट्रीय एकता और विकास के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा। सीटीएम सपना यादव ने बताया कि जब इतने बड़े पैमाने पर बच्चों की सहभागिता होती है, तो कार्यक्रम का प्रभाव अद्भुत होता है। ्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed