फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Students who have come to take offline examination

ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी

Thu, 04 Mar 2021 11:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Students who have come to take offline examination
फोटो
विज्ञापन

ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी
- थर्मल स्क्रीनिंग के बाद मास्क पहने को ही दिया गया प्रवेश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। कॉलेेजों में अंतिम वर्ष की परीक्षाएं चल रही हैं। परीक्षाओं के दूसरे दिन भी अधिकतर विद्यार्थी ऑफलाइन परीक्षाओं के लिए पहुंचे। द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय की परीक्षा नोडल अधिकार रीटा शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को दोनों शिफ्टों में 1446 परीक्षार्थी पहुंचे। सेक्टर-9 के परीक्षा नोडल अधिकारी संजय कत्याल ने बताया कि कॉलेज में 525 विद्यार्थी परीक्षा के लिए पहुंचे। राजकीय महिला महाविद्यालय सेक्टर 14 में 1113 ने परीक्षा दी।

कॉलेजों में तीन केंद्र बनाए गए हैं। वहीं बढ़ती संख्या को देखते हुए व सामाजिक दूरी का पालन करने के मकसद से कॉलेज के अन्य कमरों को भी परीक्षा के लिए आवंटित किया गया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालयों से संबद्धित कॉलेेजों में यह परीक्षाएं चल रही हैं। बृहस्पतिवार को दो पालियों में परीक्षा हुई। सुबह की पाली में राजनीति विज्ञान, हिंदी ऑनर्स, अंग्रेजी, इतिहास भूगोल, शारीरिक शिक्षा की परीक्षा हुई वहीं शाम की पाली में गृहविज्ञान, गणित ऑनर्स, बॉटनी ऑनर्स, रसायन विज्ञान, टेक्सेशन लॉ व अन्य विषयों की परीक्षा हुई। कॉलेज में परीक्षा के लिए थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया गया। सभी के लिए मास्क जरूरी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed